बेहद 3 में जेनिफर विंगेट संग नजर आएंगे मोहसिन खान, 7 साल बड़ी एक्ट्रेस के साथ करेंगे रोमांस?

Beyhadh 3: सोनी टीवी का पॉपुलर सीरियल में से एक 'बेहद' के तीसरे सीजन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रुमर्स हैं कि जेनिफर विंगेट अपने से 7 साल छोटे टीवी एक्टर संग ऑनस्क्रीम रोमांस करती हुई नजर आएंगी। तो चलिए यहां जानते हैं क्या है इन रुमर्स की सच्चाई।

Beyhadh 3: टीवी दुनिया का घर-घर मशहूर 'बेहद' एक रोमांटिक थ्रिलर सीरियल है। साल 2016 में इसका पहला भाग रिलीज हुआ था जिसमें टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट और कुशाल टंडन नजर आए थे। इस सीरियल में साइको माया मेहरोत्रा का किरदार निभाकर जेनिफर ने लोगों का दिल ही नहीं बल्कि कई अवार्ड्स भी अपने नाम किये। पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने सीजन 2 भी लॉन्च किया था जो काफी अच्छा साबित नहीं हो पाया। लोगों के दिल में अब भी 'बेहद' को लेकर प्यार देख मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया। जल्द ही टीवी पर 'बेहद 3' लौटने वाला है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा बेहद अपने तीसरे सीजन के साथ छोटे परदे पर लौटेगा। इस सीरियल कि स्टार कास्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

Beyhadh 3 Update

Image Source: Instagram

रुमर्स हैं कि सीरियल 'बेहद 3' (Beyhadh 3) में जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे टीवी एक्टर मोहसिन खान। ये वही मोहसिन खान (Mohsin Khan) हैं जिन्हे अपने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक गोएनका का किरदार निभाते हुए देखा था। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मोहसिन को घर-घर पहचान मिली। आखरी बार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मोहसिन को देखा और तभी से वे छोटे परदे से गायब चल रहे हैं। फैंस काफी टाइम से उम्मीद लगाए हुए बैठे थे कि मोहसिन स्क्रीन्स पर जल्द लौटे लेकिन अब लगता है ये इंतजार खत्म होने को आ गया है। हालांकि अभी तक मेकर्स और कलकरों की तरफ से इन रुमर्स पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया। जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर लीक हुई जेनिफर और मोहसिन के फैंस खुशी से झूठ उठे क्यूंकी उनके कलाकार अब स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

End of Feed