Baghban Actor Aman Verma Heading For Divorce With Wife Vandana Lalwani: टीवी के मशहूर एक्टर अमन वर्मा ने बॉलीवुड में भी अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। 'बाघबान' फेम अमन वर्मा को आखिरी बार कलर्स टीवी के चर्चित सीरियल 'मिश्री' में देखा गया था, जहां उन्होंने लाइमलाइट बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन हाल ही में अमन वर्मा अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में आ गए हैं। अमन वर्मा (Aman Verma) को लेकर खबर है कि वह और उनकी पत्नी वंदना लालवानी शादी के 9 साल बाद तलाक ले रहे हैं। दोनों ने तलाक फाइल भी कर दिया है। उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है कि अमन वर्मा और वंदना लालवानी (Vandana Lalwani) के बीच काफी वक्त से परेशानियां चली आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Unnati Tomar ने 'धोखेबाज' कहने पर उधेड़ी दिग्विजय राठी की बखिया, पोल खोल बोलीं- खुद लड़कियों के साथ रात गुजारी...
अमन वर्मा (Aman Verma) और वंदना लालवानी (Vandana Lalwani) के तलाक की जानकारी उनसे जुड़े सूत्रों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्रों का कहना है, "अमन वर्मा और वंदना लालवानी के बीच लंबे वक्त से परेशानियां थीं। दोनों ने अपनी समस्याओं को हल करने और रिश्ता सुलझाने की बहुत कोशिश की। अमन वर्मा और वंदना लालवानी ने परिवार शुरू करने के बारे में भी सोचा था। उन्होंने अपना रिश्ता सुधारने की पूरी-पूरी कोशिश की। लेकिन उनके बीच दूरियां इतनी ज्यादा बढ़ गई हैं कि अब कपल ने सीधा अलग होने का फैसला कर लिया है।"
खबरों की मानें तो लाख कोशिशों के बाद भी रिश्ता न सुलझने पर अमन वर्मा (Aman Verma) की पत्नी वंदना लालवानी (Vandana Lalwani) ने तलाक फाइल कर दिया है। हालांकि इस मामले पर दोनों में से किसी ने चुप्पी नहीं तोड़ी है। बता दें कि अमन वर्मा और वंदना लालवानी ने साल 2015 में सगाई की थी और साल 2016 में उनकी शादी हुई थी। दोनों की मुलाकात साल 2014 में 'हमने ली है शपथ' के सेट पर हुई थी।
