Anupama Upcoming Twist: स्टार प्लस के धमाकेदार और चर्चित सीरियल 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। शो को टीआरपी में नंबर 1 बनाए रखने के लिए मेकर्स रोजाना कुछ न कुछ धमाके जरूर कर रहे हैं। हालांकि अनुपमा को टीआरपी में रेटिंग पाने के लिए काफी उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच सेट से एक अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जल्द ही दर्शकों को ऑनस्क्रीन एक नया किरदार देखने को मिलेगा जो सिर्फ राही की नहीं बल्कि अनुपमा की जिंदगी में भूचाल लाएगा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।
इंडिया फोरम की रिपोर्ट्स के अनुसार सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में जल्द ही राही के असली पिता की एंट्री होने वाली है। ये किरदार जल्द ही कहानी को एक दिलचस्प मोड़ देने वाला है जिससे अनुपमा के साथ-साथ राही और प्रेम की जिंदगी बदल जाएगी। किरदार का नाम रुद्र होने वाला है जिसकी सबसे पहली मुलाकात अनुपमा से होगी वो भी एक मंदिर में। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रेम और राही की शादी से पहले अनुपमा मंदिर जाएगी आशीर्वाद लेने कि तभी रुद्र उससे टकराएगा। रुद्र को देख अनुपमा को आने वाले तूफान का आभास जरूर होगा लेकिन वो नजरअंदाज कर देगी।
रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर सीरियल 'अनुपमा' में रुद्र से पहले राही की जन्म देने वाली मां माया की भी एंट्री हुई थी। माया ने अनुपम से सिर्फ अपनी बेटी ही नहीं बल्कि अनुज को भी चुराना चाहा था। हालांकि अंत में माया की मौत हो गई और अनुज अनुपमा एक हो गए। अब क्या रुद्र भी माया की तरफ राही को अनुपमा से छीन लेगा। वहीं अपनी बेटी राही की शादी में क्या तमाशा करेगा ये देखना दिलचस्प होने वाला है।
