टीवी मसाला

Mahashivratri 2025: महादेव की भक्ति में लीन हुईं रुपाली गांगुली, हाथ जोड़कर शिवलिंग को किया नमन

Anupamaa Fame Rupali Ganguly Celebrates Mahashivratri 2025: आज पूरे देश में महाशिवरात्री की धूम देखने को मिल रही है। हर जगह लोग महादेव की भक्ति में चूर नजर आ रहे हैं। महाशिवरात्री के खास मौके पर रुपाली गांगुली भी भगवान शिव की पूजा अर्चना करती नजर आईं। उन्होंने इससे जुड़ी फोटोज भी शेयर की हैं।

Image

'महाशिवरात्री 2025' पर रुपाली गांगुली हुईं महादेव की भक्ति में लीन

Anupamaa Fame Rupali Ganguly Celebrates Mahashivratri 2025: महाशिवरात्री का त्यौहार हिंदू धर्म के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। इस दिन महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्री के इस खास मौके पर हर कोई महादेव की भक्ति में लीन नजर आया। आम लोगों के साथ-साथ टीवी सितारे भी भगवान शिव की पूजा अर्चना में लगे हुए हैं। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली भी 'महाशिवरात्री' (Mahashivratri) के पावन अवसर पर भगवान शिव की कामना करती नजर आईं। उन्होंने 'अनुपमा' के सेट पर महाशिवरात्री की पूजा की, जिससे जुड़ी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। फोटोज में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) पूरी तरह से भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखाई दीं।

'महाशिवरात्री' (Mahashivratri) की पूजा से जुड़ी रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की ये तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। फोटोज में रुपाली गांगुली शिवलिंग को गले से लगाई नजर आईं। वहीं अगली फोटो में एक्ट्रेस शिवलिंग के आगे हाथ जोड़कर बैठी दिखाई दीं। रुपाली गांगुली के साथ-साथ उनका पेट भी महाशिवरात्री के पावन अवसर पर साथ नजर आया। महादेव की पूजा अर्चना के वक्त रुपाली गांगुली के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई।

'महाशिवरात्री' (Mahashivratri) की ये तस्वीरें शेयर करते हुए 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने लिखा, "शिवरात्री के पावन पर्व की आप सभी को एवं आपके परिवारजनों और प्रियजनों को ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार। भोलेनाथ का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे। शिवरात्री की ढेर सारी शुभकामनाएं। भोलेबाबा की जय।" रुपाली गांगुली की इन तस्वीरों पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस बहुत धार्मिक हैं। कुछ दिनों पहले ही वो अपने परिवार के साथ महाकुंभ के दर्शन के लिए प्रयागराज पहुंची थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article