टीवी मसाला

Unnati Tomar ने 'धोखेबाज' कहने पर उधेड़ी दिग्विजय राठी की बखिया, पोल खोल बोलीं- खुद लड़कियों के साथ रात गुजारी...

Unnati Tomar Reveals Digvijay Rathee Slept With Many Girls: 'स्प्लिट्जविला' कपल दिग्विजय राठी और उन्नति तोमर अब एक-दूजे के दुश्मन बन गए हैं। उन्नति तोमर ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दिग्विजय राठी के बारे में बातें बताईं, साथ ही रो-रोकर बताया कि 'बिग बॉस 18' फेम ने कई लड़कियों के साथ रातें गुजारी हैं।

Image

उन्नति तोमर ने दिग्विजय सिंह राठी की खोली पोल

Unnati Tomar Reveals Digvijay Rathee Slept With Many Girls: 'बिग बॉस 18' फेम दिग्विजय सिंह राठी अपने नए गाने 'बेपरवाइयां' के कारण काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने अपने अंदाज से 'बिग बॉस 18' में भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि उन्हें बीच में ही शो से जाना पड़ा था, जिसपर दर्शक भी नाराज हुए थे। लेकिन इन सबसे इतर दिग्विजय राठी फिल्हाल अपनी एक्स गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर (Unnati Tomar) की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्नति तोमर ने लाइव सेशन में रो-रोकर दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) पर संगीन इल्जाम लगाए, साथ ही दुनिया के सामने ये तक बता दिया कि 'स्प्लिट्जविला' फेम ने कई लड़कियों के साथ रातें गुजारी हैं।

दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) ने उन्नति तोमर (Unnati Tomar) को एक्स बॉयफ्रेंड आदित्य संग बातचीत करने पर धोखेबाज कहा था। इसे लेकर उन्नति तोमर ने कहा, "सब कुछ इतना खराब हो गया कि मैंने आदित्य से बात करना बंद कर दी। मैं दिग्विजय से उस लेवल पर बात करने लगी। मैं उससे 6 घंटे तक बात करती थी। मैं उस इंसान से प्यार करने लगी थी। मुझे नहीं मालूम था कि ये सब नकली है।" दिग्विजय सिंह राठी के बारे में बात करते हुए उन्नति तोमर ने बताया कि जब वो अपने एक्स-बॉयफ्रेंड आदित्य के बारे में बात करतीं तो वह उन्हें उसे छोड़ने के लिए कहते, साथ ही अपने रिलेशनशिप पर ध्यान देने के लिए कहते।

उन्नति तोमर (Unnati Tomar) ने दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "बाद में मुझे एहसास हुआ कि दिग्विजय के इरादे सही नहीं थे। बाद में मुझे पता चला कि ये कई लड़कियों के साथ रातें गुजार रहा है। अब वो सबको ये बता रहा है कि मैंने इसे धोखा दिया है। मैं सोचती हूं कि काश मैंने इसे धोखा दिया होता।" बता दें कि इन सबके बीच उन्नति तोमर ने गलती से दिग्विजय सिंह राठी का पर्सनल नंबर तक लीक कर दिया, जिसे लेकर दिग्विजय सिंह राठी ने उन्हें फटकार लगाई।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article