Bade Achhe Lagte Hain Season 3: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, दिशा परमार और नकुल मेहता ने शुरू की शो की शूटिंग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 12, 2023, 05:42 PM IST

Bade Achhe Lagte Hain Season 3: दिशा परमार और नकुल मेहता एक बार फिर बड़े अच्छे लगते हैं 3 में साथ काम करेंगे। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। दोनों ने शो के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। फैंस को शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार है।

Bade Achhe Lagte Hain Season 3: सोनी टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो बड़े अच्छे लगते हैं का तीसरा पार्ट आने वाला है। शो के तीसरे पार्ट में नकुल मेहता और दिशा परमार की जोड़ी एक बार फिर नजर आने वाली हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। उनकी ऑइकोनिक जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया था। लंबे समय से खबरें आ रही थी कि बड़े अच्छे लगते हैं का तीसरा सीजन आने वाला है। शो के तीसरे सीजन में नकुल और दिशा एक बार फिर राम और प्रिया के रोल में नजर आएंगे। शो की कहानी काफी अलग होगी।

nakuul mehta and disha parmar

Nakuul Mehta and Disha Parmar (credit pic: instagram)

बड़े अच्छे लगते हैं के नए सीजन में पुराने चेहरों को फिर से कास्ट नहीं किया जाएगा। मेकर्स दर्शकों के लिए फ्रेश कहानी लेकर आएंगे। टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, दिशा परमार और नकुल मेहता ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है। दोनों साथ में एक बार फिर कामकर के काफी खुश है। नकुल और दिशा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। मेकर्स दोनों की जोड़ी को फिर से भुनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

End of Feed