Avinash Mishra-Eisha Singh Breakup Reason: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। ईशा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अविनाश मिश्रा को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, ईशा का एक क्रिप्टिक पोस्ट भी सामने आया है, जिसके बाद ही कपल के ब्रेकअप की अफवाह उड़ी है। ईशा और अविनाश की तरफ से इस मामले पर अब तक रिएक्ट नहीं किया गया है, लेकिन फैंस कपल के ब्रेकअप का असली कारण जानना चाहते हैं और इसी बीच सोशल मीडिया पर शॉकिंग दावा किया गया है। दावा है कि ईशा को अविनाश ने धोखा दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर की बातों से खौला Manish Goel का खून, ज्वालामुखी की तरह फटा गुस्सा; हैरान कंटेस्टेंट्स
Avinash Mishra-Eisha Singh Breakup Reason (photo credit- instagram)
अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को किया चीट
ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के ब्रेकअप की अफवाह के बाद सोशल मीडिया पर कुछ दावे सामने आए हैं। Reddit पर ईशा और अविनाश के ब्रेकअप की असली वजह की चर्चा हो रही है और ये चर्चा ब्रेकअप और चीटिंग के उस पोस्ट से शुरू हुई है, जिसे ईशा ने लाइक किया है। इस रील में एक यूजर ने लिखा है, 'धोखा मिलना वाकई दुखदायी होता है। लेकिन जानते हैं इससे भी ज़्यादा दुखदायी क्या होता है? यह पता लगाना कि यह सब किस दिन हुआ और यह एहसास होना कि वो बिल्कुल सामान्य व्यवहार कर रहे थे और उनके मन में जरा भी पछतावा नहीं था।' ईशा ने इस पोस्ट को लाइक किया है, जिस वजह से ही माना जा रहा है कि ईशा के साथ भी अविनाश ने चीटिंग की है। लोगों ने ईशा के लाइक को अविनाश की चीटिंग से जोड़ा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: गुल्लू-Love की हरकत पर फूटा बिग बॉस का गुस्सा, गेम में बेटी तारा का नाम सुन भड़कीं MahhiEisha Singh (photo credit- instagram)
