Prerna Sharma On Avinash Mishra-Eisha Singh Controversy: टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का मामला गंभीर होता जा रहा है। अविनाश मिश्रा पर ईशा सिंह को धोखा देने का आरोप लगा। वहीं बीते रविवार को खुद ईशा सिंह ने भी नाम और सबूत के साथ चीजें साझा करने की चेतावनी दी। दूसरी ओर रजत दलाल और ईशा सिंह के सगे भाई रुद्राक्ष ने भी अविनाश मिश्रा की पोल खोलने की धमकी दी। बीते दिन खुद अविनाश मिश्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो साझा कर अपनी गलती मानी। इन सबके बीच अब उस हसीना ने भी चुप्पी तोड़ी है, जिसका नाम अविनाश मिश्रा के साथ जुड़ रहा है। उस हसीना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लिखा कि मैं न तो मना करूंगी और साफ करूंगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'कुछ भी हो जाए..', Avinash Mishra के माफी वाले वीडियो पर भड़कीं Ex गर्लफ्रेंड Kaveri Priyam? दिखाया असली चेहरा
अविनाश मिश्रा का नाम एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रेरणा शर्मा के साथ जुड़ रहा है। कई यूजर्स ने दावा किया है कि उस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ ही अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को धोखा दिया। इन्हीं विवादों के बीच अब खुद प्रेरणा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "कई बार चुप्पी व्याख्याओं से ज्यादा तेज बोलती है। लोगों को जो अनुमान लगाना है, वो लगाएं, लेकिन हम जो देखते हैं, कहानी कई बार उससे बहुत ज्यादा होती है। मैं यहां कुछ भी कंफर्म करने, मना करने और किसी के शक को दूर करने के लिए नहीं हूं। कुछ अफवाहों को यूं ही छोड़ देना चाहिए, आखिरकार थोड़े बहुत रहस्य किसी को तकलीफ नहीं देते हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'जान से मार दूंगा', ट्रोलर्स पर आगबबूला हुए Sorab Bedi, 9 साल बड़ी Delnaz Daruwala को डेट करने पर मचा बवाल
बता दें कि प्रेरणा शर्मा ने एक यूजर का जवाब भी दिया, जिसमें अविनाश मिश्रा का जिक्र था। दरअसल, प्रेरणा शर्मा की पोस्ट पर एक यूजर ने आरोप लगाते हुए लिखा, "एक लड़की होकर दूसरी लड़की का घर बर्बाद कर रही हो, थोड़ी सी भी शर्म बची है तो दूर हो जाओ मिश्रा से।" ऐसे में प्रेरणा शर्मा ने जवाब दिया, "यही चीज मिश्रा को भी समझाओ।"
