अस्पताल में भर्ती हुईं Avika Gor, एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल

Avika Gor Hospitalised: एक्ट्रेस अविका गौर डेंगू की चपेट में आ गई हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी तबीयत की खबर सामने आने के बाद फैंस काफी परेशान हैं।

Avika Gor Hospitalised: पॉपुलर एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं। अविका को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस डेंगू (Dengue) की चपेट में आ गई हैं और उनकी तबीयत खराब बताई जा रही है। यह खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उनकी सेहत को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं। आइए पूरी बात जानते हैं इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Awarapan 2 के ट्रेलर को देखकर गदगद हुए Mohit Suri, इमरान खान को लेकर कह दी बड़ी बात)

avika gor

अस्पताल में भर्ती हुईं अविका गौर (pic credit-instagram/chatgpt)

अस्पताल में भर्ती हुईं अविका गौर

बालिका वधू' फेम एक्ट्रेस अविका गौर को डेंगू हो गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पति मिलिंद चांदवानी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस की तबीयत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अविका पिछले पांच दिनों से तेज बुखार से जूझ रही थीं। इसके बावजूद उन्होंने अपने काम को नहीं रोका और लगातार शूटिंग करती रहीं। मिलिंद ने बताया कि अविका को पिछले पांच दिनों से 103 से 104 डिग्री तक बुखार था। इसके बावजूद वह अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी करने पहुंचीं। उनकी तबीयत खराब होने के बावजूद उन्होंने काम पूरा किया। इसके बाद उन्हें दो दिन का ब्रेक मिला, जिसमें वह घर पर आराम करती रहीं और दवाइयां लेती रहीं। इस दौरान उन्हें काफी कमजोरी थी और ठीक से खाना भी नहीं खा पा रही थीं।

End of Feed