TMKOC: गोकुलधाम सोसायटी में 17 साल बाद आया नया परिवार, TRP के लिए असित मोदी ने खेला दांव

Asit Kumar Welcomes a New Family in TMKOC: मशहूर प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी अपने बेहतरीन शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एक नया ट्विस्ट लेकर आए हैं। उन्होंने गोकुलधाम सोसाइटी में एक राजस्थानी फैमिली को पेश किया है। जिसमें उन्हें काफी खुशी महसूस हुई। इस फैमिली के आते ही कहानी में काफी नए मोड़ देखने को मिलेंगे।

Asit Kumar Welcomes a New Family in TMKOC: असित कुमार मोदी का 17 साल से टीवी पर राज करने वाला शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma) ने लोगो को काफी एंटरटेन किया है। यह शो एक आम परिवार का दिनचर्या दिखाता है, जो हर घर में मशहूर है। असित कुमार के इस शो ने बच्चों से लेकर बड़े तक सबको दीवाना बना रखा है। बीते दिन सीरियल से जुड़ी काफी बड़ी-बड़ी खबरें सामने आई थीं। वहीं अब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में हमें एक बड़ा मोड़ देखने को मिलेगा। शो के निर्माता असित ने गोकुलधाम सोसाइटी में एक और नया परिवार जोड़ कर दिया है।

asit kumar modi

photo credit: official asit kumar modi instagram

बेहतरीन शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में असित कुमार मोदी इस बार ऐसा ट्विस्ट लेकर आए हैं, जिसने पूरी कहानी को बदल के रख दिया है। जी हां गोकुलधाम सोसाइटी में 6 फैमिली के अलावा अब एक और सातवीं राजस्थानी फैमिली देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि यह परिवार बेहद ही पारंपरिक अंदाज में एंट्री करेगा। जिसमें वो राजस्थानी पोषाक पहने ऊंट पर नजर आएंगे। इस नए परिवार को खुद असित मोदी बाकी सभी परिवारों से मिलवाएंगे। अगर हम सातवीं फैमिली के किरदारों की बात करें तो इसमें जयपुर के एक साड़ी दुकानदार रतन बिंजोला का किरदार कुलदीप गौर निभाएंगे, जबकि उनकी पत्नी रूपा बदीटोप, जिनका किरदार धरती भट्ट निभा रही हैं। वह एक गृहणी के रुप में नजर आएंगी। इसी के साथ इन दोनों के बच्चे वीर और बंसरी का किरदार अक्षन सेहरावत और माही भद्रा निभाते नजर आएंगे। शो में टप्पू सेना के बाद अब और भी बच्चे देखने को मिलेंगे।

End of Feed