रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला को मिली धमकी पर असीम रियाज़ ने किया रिएक्ट, कहा -'यह फेक है, तुम हमदर्दी मत बटोरो

Asim Riaz on Rubina-Abhinav Death Threat: हाल ही में असीम रियाज के खिलाफ बोलने को लेकर रुबिना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला को जान से मारने की धमकी दी गई। उस शख्स ने धमकी देते हुए खुद को लॉरेंस बिश्नोई का आदमी बताया। अब इस पूरे मामले पर असीम रियाज ने बयान दिया है।

Asim Riaz on Rubina-Abhinav Death Threat: टीवी दुनिया में आए दिन कलाकारों के बीच बवाल चलते रहते हैं लेकीन इन दिनों असीम रियाज और रुबिना दिलैक की कंट्रोवर्सी ने सभी का ध्यान खींच लिया। कहा गया कि बैटलग्राउन्ड के सेट पर असीम रियाज की अभिषेक मल्हान और रुबिना दिलैक संग भयंकर लड़ाई हुई। अग्रेशन को देखते हुए असीम को शो से बाहर निकाल दिया लेकीन बाद में एक्टर ने खुलासा किया की उन्होंने शो को छोड़ा। इस कंट्रोवर्सी के बीच जैसे ही अभिनव रुबिना के सपोर्ट में उतरकर असीम को लेकर कुछ कहा था तो उन्हे जान से मारने की धमकी मिली। अब इस धमकी कंट्रोवर्सी पर असीम ने चुप्पी तोड़ते हुए क्या कहा जानिए इस रिपोर्ट में।

Asim Riaz on Rubina-Abhinav Death Threat

असीम रियाज (Asim Riaz) इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखते हैं 'चार जज आपस में बात कर रहे थे तो आपको किसने बुलाया था? हर जगह अपनी नाक घुसाकर हीरो बनने की कोशिश करना बंद करो- यह कोई व्हाट्सएप ग्रुप ड्रामा नहीं है। आप जैसे लोग तभी बोलते हैं जब किसी और का नाम आपको फेमस बनाता है। यह आपका सीन नहीं था, लेकिन आपने जबरदस्ती एंट्री करवाई जैसे कि आप मायने रखते हों।' बिना अभिनव शुक्ला का नाम लिए असीम ने उन्हे मुंहतोड़ जवाब दिया।

End of Feed