Ashneer unfollow mouni roy on Instagram: शार्क टैंक इंडिया से लोगों के बीच मशहूर हुए अशनीर ग्रोवर जब भी कोई बयान देते हैं तो खबरें बन जाती हैं। हाल में उन्होंने अपनी पत्नी माधुरी के साथ आरजे अनमोल संग एक पॉडकास्ट में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने ऐसा खुलासा किया कि हर कोई हैरान रह गया। अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने आरजे अनमोल को बताया कि उन्होंने एक बार मौनी रॉय की तस्वीर लाइक कर दी थी, जिस कारण उन्हें न केवल अदाकारा को अनफॉलो करना पड़ा बल्कि उनके जैसी बोल्ड फोटोज शेयर करने वाली 20 हसीनाओं को अनफॉलो करना पड़ा।
Mouni Roy की वजह से पत्नी ने लगाई थी Ashneer Grover की क्लास, डिनर डेट हो गई थी बर्बाद
अशनीर ने आरजे अनमोल को चर्चा के दौरान बताया, 'एक दिन मैंने मौनी रॉय की बिकिनी फोटो लाइक कर दी। मैं सोशल मीडिया पर बहुत कम लोगों को फॉलो करता हूं। मैंने ज्यादा से ज्यादा 60 लोगों को फॉलो कर रखा होगा। मौनी ने अपनी तस्वीर शेयर की, जो मैंने देख ली और लाइक कर दिया। माधुरी ने तुरंत मुझे टोक दिया कि क्या ऐसी फोटो लाइक करना बनता है। लाइक करना प्रॉब्लम नहीं थी, असली परेशानी बिकिनी थी। मैंने माधुरी को गुस्से में देखा, जिसके बाद मैंने ऐसे 20 और अकाउंट अनफॉलो किए। इन लोगों में दिशा पाटनी और सोनम बाजवा के अनाउंट भी शामिल थे।'
अशनीर का ये खुलासा सुनकर उनकी पत्नी माधुरी ने कहा, 'मैंने इन्हें नहीं कहा कि आप किसी को अनफॉलो करो। सोचकर देखिए कि इन्हें खुद पर कंट्रोल नहीं है। अगर ये फोटो देखकर लाइक करने से खुद को नहीं रोक पाते हैं तो अनफॉलो करना बेहतर ऑप्शन है न।' अशनीर ग्रोवर का किस्सा लोगों को काफी फनी लग रहा है। बता दें अशनीर ग्रोवर लोगों के बीच अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं।
