Asha Bhosle Dies, Sudhanshu Pandey Shares Post On It: बॉलीवुड की लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है। आशा भोसले का मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण निधन हुआ है, जिसकी पुष्टि खुद ब्रीच कैंडी अस्पताल प्रशासन ने की है। आशा भोसले के निधन पर उनके बेटे आनंद भोसले ने भी बताया कि ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। आशा भोसले (Asha Bhosle) के निधन से पूरा देश शोक में डूबा है। वहीं अब 'अनुपमा' एक्टर सुधांशु पांडे ने भी आशा भोसले को लेकर पोस्ट साझा की है। सुधांशु पांडे ने आशा भोसले संग तस्वीर साझा की, जिसमें वह उनकी गोद में सिर रखकर बैठे नजर आए। सुधांशु पांडे ने ये तक लिखा कि काश आशा भोसले के निधन की खबर झूठी हो। यह भी पढ़ें: Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, शनिवार को पड़ा था दिल का दौरा; कल होगा अंतिम संस्कार
आशा भोसले (Asha Bhosle) के जाने से मानो सुधांशु पांडे टूट गए हों। उन्होंने लेजेंड्री सिंगर के निधन पर पोस्ट शेयर कर शोक जाहिर किया। सुधांशु पांडे ने कैप्शन में लिखा, "आपकी गोद में सिर रखकर जब ये तस्वीर ली थी, तब नहीं सोचा था कि ये मेरी सबसे अनमोल धरोहर बन जाएगी। आप इस दुनिया को अपनी सुंदर आवाज से सजाकर चली गईं। हमेशा के लिए। हम आपको हमेशा याद करेंगे आई। अभी भी प्रार्थना कर रहा हूं कि ये खबर गलत हो।" सुधांशु पांडे की ये पोस्ट देखते ही देखते चर्चा में आ गई है। यह भी पढ़ें: Asha Bhosle Death: आशा भोसले की मौत से देशभर में दौड़ी शोक की लहर, लोग बोले-'एक युग का अंत'
बीते शनिवार को अस्पताल में भर्ती हुई थीं आशा भोसले
बता दें कि आशा भोसले (Asha Bhosle) को बीते शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ने की खबर आई थी। वहीं बाद में उनकी पोती जनई भोसले ने ट्वीट साझा कर बताया कि आशा भोसले को चेस्ट में इंफेक्शन था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। दूसरी ओर ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर्स का कहना है कि आशा भोसले का निधन मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ है।
