Arti Singh on Pregnancy Rumours: टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह इन दिनों अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल कई समय से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर रुमर्स जगह-जगह उड़ रहे हैं। कुछ दिनों पहले एक ईवेंट के दौरान कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने आरती को सभी के आगे कोई गुड न्यूज सुनाने को कहा। बस फिर तभी से लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया की आरती सिंह प्रेग्नेंट है। अब खुद इस पर आरती ने रुमर्स का खंडन करते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। साथ ही ये भी बताया की वो कृष्णा भैया को मामू बनने का सुख कब देंगी।
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की फाइनलिस्ट रह चुकीं आरती सिंह (Arti Singh) ने लिखा 'कृष्णा भैया के शब्द प्यार, उत्साह और थोड़ी इच्छा से भरे हुए थे। वो कब मामू बनेंगे? उन्होंने ये लाइन मज़ाक में कही, 'जल्दी सुनाओ, वो कब आ रहा है!' ये सब कहा। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि मैं प्रेग्नेंट हूं। ठीक है, उन्होंने इसे बहुत प्यार से कहा। ऊपरवाले की दया से, जब भगवान चाहेगा, तब हो जाएगा। तब तक, दीपक और मैं अपनी वेडिंग लाइफ को इन्जॉय कर रहे हैं। जब सही समय आएगा, तो कृष्णा भैया की मामा बनने की अपनी इच्छा पूरी करेंगे।'
आरती की इस बात से साफ हो गया है की वो अभी माँ नहीं बनने जा रहीं। पिछले साल 2024 में आरती ने मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन दीपक चौहान संग सात फेरे लिए थे। खुद आरती ने अपनी और दीपक की शादी को अरेंज मैरिज बताया। कपल आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और फोटोज से कपल गोल्स देते हैं।
