शादी के 4 महीने बाद पति दीपक से तलाक लेंगी Arti Singh, उड़ती अफवाहों की एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

Arti Singh Reacts on Divorce Rumours: कुछ समय पहले टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह से जुड़ी एक खबर सामने आई की वह जल्द ही पति दीपक चौहान से तलाक लेने वाली हैं। ऐसे में अब खुद एक्ट्रेस ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए रुमर्स फैलाने वाले लोगों को करार जवाब दिया है।

Arti Singh Reacts on Divorce Rumours: सलमान खान के शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की कंटेस्टेंट रह चुकीं आरती सिंह इन दिनों अपनी प्रोफेशनल के ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 4 महीने पहले अप्रैल में आरती सिंह ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड दीपक चौहान संग सात फेरे लिए थे। दोनों ने बड़े ही धूम धाम के साथ शादी की थी जिसमें टीवी के कई सेलेब्स ने शिरकत की थी। कुछ समय पहले खबरें उड़ रही थी एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी में कुछ सही नहीं चल रहा है और आरती पति से तलाक ले सकती हैं। अब खुद आरती सिंह ने इन अफवाहों की सच्चाई बताई है।

Arti Singh Reacts on Divorce Rumours

एंटेरटेन्मेंट गलियारे में खबरें उड़ रही है कि आरती सिंह (Arti Singh) जल्द ही पति दीपक चौहान (Dipak Chauhan) से तलाक लेंगी। अब खुद इस पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट करते हुए कहा है कि मुझे समझ नहीं आता की ये अफवाएं उड़ती कैसे हैं? मैं बहुत दुखी हुई जब मुझे इन रुमर्स के बारे में सुनने को मिला खैर में ऐसे लोगों को नजर पट्टु मानती हूँ। हम दोनों बेहद खुश हैं और जिंदगी में कोई उथल-पुथल नहीं मची है। एक्ट्रेस ने अपनी तलाक वाली खबरों का खंडन कर दिया और इसे बकवास बताया।

End of Feed