Arshi Khan On Hina Khan: रियलिटी शो बिग बॉस में स्टार्स के बीच शुरू हुई दुश्मनियां कई बार घर के बाहर तक चलती हैं। हिना खान और अर्शी खान का रिश्ता भी कुछ ऐसा है। अर्शी हिना को कई बार खरी खोटी सुना चुकी हैं। रियलिटी शो लॉकअप 2 में दौरान भी अर्शी खान (Arshi Khan) ने शिल्पा शिंदे को सपोर्ट किया था और वह शिवांगी जोशी के बहाने हिना खान (Hina Khan) को टारगेट करती हुई नजर आई थीं। अब एक बार फिर अर्शी खान का गुस्सा हिना खान पर निकला है। उन्होंने हिना खान को बड़े सेलिब्रिटी के घमंड पर सुनाया है और शिल्पा शिंदे की तारीफ की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: श्रेया कालरा के आरोपों पर Kushal Tandon का फूटा गुस्सा, Shivangi Joshi संग ब्रेकअप की बताई सच्चाई (Exclusive)
Hina Khan and Arshi Khan (photo credit- instagram)
