Arjun Bijlani की पत्नी नेहा स्वामी की टी-शर्ट पर लिखा 'अल्लाह', भड़के मुस्लिम लोगों ने की कार्रवाई की मांग

Arjun Bijlani Wife Neha Swami Trolled: टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। नेहा पर मुस्लिम भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है।

Arjun Bijlani Wife Neha Swami Trolled: एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) और नेहा स्वामी (Neha Swami) टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल हैं। दोनों को एक साथ फैंस काफी पसंद करते हैं। इन दिनों नेहा और अर्जुन रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा 2 में एक साथ दिखाई दे रहे हैं और दोनों नोकझोक फैंस की तारीफ हासिल कर रही है, लेकिन अब नेहा स्वामी अपनी एक टीशर्ट की वजह से ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ गई हैं। नेहा ने एक टी-शर्ट पहनी, जिस पर उर्दू में अल्लाह लिखा हुआ था और एक्ट्रेस का ये अंदाज लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया। मुस्लिम समुदाय के लोगों का गुस्सा नेहा पर फूट रहा है। टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: गेम की भेंट चढ़ी स्काउट ओपी-यंग और Love Gill की दोस्ती, तीनों के बीच हुई गंदी लड़ाई

arjun bijlani wife neha swami

arjun bijlani wife neha swami (photo credit- instagram

    नेहा स्वामी हुईं ट्रोल

    नेहा टीवी इंडस्ट्री की वो एक्ट्रेस रही हैं, जो शायद ही ट्रोलर्स को हत्थे चढ़ती हैं। फैंस को नेहा का स्वीट नेचर हमेशा पसंद आया है, लेकिन इस बार नेहा की क्लास भी लग गई है। हाल ही में नेहा को एक स्क्रिनिंग में स्पॉट किया गया। इस मौके पर नेहा के साथ अर्जुन बिजलानी और उनके बेटे भी नजर आए। नेहा और अर्जुन ने पैपराजी को ढेर सारे पोज दिए, जिसके फोटोज सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। इन फोटोज में लोगों का ध्यान नेहा की टीशर्ट ने खींचा है, जिस पर उर्दू में अल्लाह लिखा है। टीशर्ट पर एक कार्टून भी बना है और दूसरी तरफ लिखा है, 'मुहर ए नबूवत।' नेहा का फैशन लोगों को पसंद नहीं आया है और इस वजह वह बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। नेहा पर मुस्लिम भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है, जिस वजह से एक्ट्रेस पर कार्रवाई की मांग हो रही है। टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kriti Sanon की मैडॉक फिल्म्स के साथ फिर जमेगी जोड़ी, इस बार बड़े पर्दे पर लेकर आएंगी खौफनाक कहानी

      नेहा स्वामी की पर्सनल लाइफ

      हालांकि, इस पूरे मामले पर नेहा स्वामी और अर्जुन बिजलानी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। दोनों ही इस मामले पर शांत है, लेकिन फैंस जानना चाहते हैं कि दोनों का इस मामले पर क्या स्टैंड है। बता दें कि नेहा स्वामी भी टीवी का पॉपुलर चहरा रही हैं। वह शो काली एक पुनर अवतार में नजर आई थी। नेहा और अर्जुन ने साल 2013 में शादी रचाई थी। आज के समय में दोनों का एक बेटा है, जिसके साथ वे अपनी जिंदगी बिता रहे हैं।

      End of Feed