Arjun Bijlani meets with an accident in Goa: अर्जुन बिजलानी जो "प्यार का पहला अध्याय शिवशक्ति", कलर्स के "लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड" में नजर आ चुके हैं का हाल ही में गोवा में छुट्टियां मनाते अचानक एक्सीडेंट हो गया। अपनी पत्नी नेहा और बेटे अयान के साथ छुट्टियां मना रहे अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनके पैर पर गंभीर चोट दिखाई दे रही थी। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
बता दें कि अर्जुन बिजलानी गोवा में अपने परिवार के साथ छुट्टियाँ मना रहे थे। वहाँ उनका दुर्घटना पूर्वक एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि दुर्घटना के बावजूद, अर्जुन ने अपनी काम को जारी रखा, उन्होंने "लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड" की शूटिंग भी की। बता दें कि लाफ्टर शेफ में हाल ही में एक एपिसोड में कलाकारों ने हॉरर थीम को अपनाया, जिसमें श्रद्धा कपूर अतिथि के रूप में शामिल थीं। उसी के बाद मीडिया से बात करते हुए अर्जुन ने बताया कि उन्हें चोट लगी थी, लेकिन वे अच्छे मूड में थे और शो में भाग ले रहे थे।
इस बीच बता दें कि लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड में डॉ. अनिरुद्धाचार्य जी मशहूर प्रतिभागियों के साथ शामिल होने जा रहे हैं। डॉ. अनिरुद्धाचार्य जी के इंस्टाग्राम हैंडल पर देखा जा सकता है कि शो के सेट पर पैपराज़ी ने उनका किस तरह से गर्मजोशी से स्वागत किया। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "मुंबई में हुआ गुरुजी का जोरदार स्वागत" डॉ. अनिरुद्धाचार्य जी के अलावा, दर्शक लाफ्टर शेफ्स में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को भी टीम में शामिल होते देखेंगे।
