Arjun Bijlani Admitted In Hospital: टीवी के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीता है। इन दिनों वह 'शिव शक्ति: प्यार का नया अध्याय' में नजर आ रहे हैं। लेकिन हाल ही में अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) पर मुसीबत आ गई है। उनकी तबीयत भी अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अर्जुन बिजलानी की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें उनके हाथ पर ड्रिप लगी नजर आई। इस तस्वीर को देखते ही फैंस भी हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav के विवादों में फंसते ही Manisha Rani ने झाड़ा अपना पल्ला, इंस्टाग्राम पर किया दोस्त को अनफॉलो
अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने हाथ में ड्रिप लगी फोटो खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन बिजलानी को अपेंडिसाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पेट के निचले दाहिने हिस्से में अचानक तेज दर्द उठा, जिसे बर्दाश्त कर पाना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में अर्जुन बिजलानी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर के मुताबिक, अर्जुन बिजलानी की जल्द ही सर्जरी भी हो गई। ऐसे में उनके फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
बता दें कि अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने जूम संग बातचीत में बताया था कि डॉक्टर उनकी सर्जरी करने वाले हैं। इससे इतर अर्जुन की फैन फॉलोइंग की बात करें तो वह टीवी के सबसे चहीते एक्टर में शामिल हैं। उन्होंने 'मिले जब हम तुम' और 'नागिन' जैसे शो से लाखों लोगों का दिल जीता है। इन दिनों वह 'शिव शक्ति: प्यार का नया अध्याय' में दिख रहे हैं। लेकिन अपनी तबीयत के कारण उन्हें सेट से अचानक छुट्टी लेनी पड़ी।
