'करवा ना फोटो...'- सेल्फी के चक्कर में अर्चना पूरन सिंह के बेटे को पड़े थप्पड़, दिल्ली की भीड़ ने की बदसलूकी

Archana Puran Singh Son Aaryaman Sethi Gets Slapped: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन सेठी के साथ दिल्ली में बदसलूकी हुई। सेल्फी के चक्कर में लोगों ने न केवल उन्हें धक्के दिये, बल्कि जमकर थप्पड़ भी मारे। इस बात का खुलासा उन्होने खुद व्लॉग में किया है।

Archana Puran Singh Son Aaryaman Sethi Gets Slapped: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी अपने परिवार के साथ हाल ही में दिल्ली आए थे, जहां परिवार ने मिलकर साथ में जमकर फूड व्लॉगिंग भी की। लेकिन दिल्ली में ही अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन सेठी के साथ भीड़ में बुरा बर्ताव हुआ। लोगों ने न केवल सेल्फी के चक्कर में उन्हें जमकर धक्के दिये, बल्कि थप्पड़ भी मारे। आर्यमन सेठी ने हाल ही में अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) के यू-ट्यूब पर रिलीज हुए व्लॉग में आपबीती साझा की। आर्यमन सेठी (Aaryaman Sethi) ने बताया कि भीड़ उनके मम्मी पापा यानी अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के साथ सेल्फी लेना चाहती थी।

aryaman sethi

फोटो क्रेडिट- अर्चना पूरन सिंह व्लॉग

अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुए लेटेस्ट व्लॉग में वह, परमीत सेठी और आर्यमन दिल्ली की बेस्ट चाट की तलाश में लगे नजर आए। एक पल ऐसा आया, जहां फैंस ने अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) और परिवार के बाकी सदस्यों को घेर लिया। वहीं अर्चना पूरन सिंह ने इस बात पर चुटकी लेते हुए अपने बेटे से कहा कि वे फैंस उनके और परमीत सेठी के लिए आए हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "तुझे तो वैसे भी कोई नहीं पहचानता है।" कुछ वक्त बाद तीनों कार में आकर बैठ गए, लेकिन इन सबके बीच आर्यमन सेठी को सेल्फी के लिए भीड़ ने घेर लिया। उन्होंने व्लॉग में आगे बताया, "मम्मा-पापा से तो लोग बहुत प्यार करते हैं, ऐसे प्यार से 'मैम' बोलते हैं।"

End of Feed