Archana Gautam Bio : Bigg Boss 16 Contestant Archana Gautam career, movies: टीवी के सबसे कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 16 (bigg boss 16) की शुरुआत हो चुकी है। शो के कंटेस्टेंट किसी न किसी वजह से विवादों में रहते हैं। इस बार बिग बॉस के घर में अर्चना गौतम भी है। अर्चना का अभी तक घर में कोई खास कनेक्शन नहीं बना है। अभी तक लोगों की उनकी कोई गेम नहीं दिख रही है। हालांकि अभी शो को ऑन एयर हुए सिर्फ एक हफ्ते हुए है। शो में हर दिन कंटेस्टेंट की गेम बदलती है। आइए बिना देर किए जानते हैं कौन हैं बिग बॉस कंटेस्टेंट अर्चना गौतम। अर्चना गौतम यूपी के मेरठ की रहने वाली हैं। एक्ट्रेस ने टीवी से लेकर फिल्मों तक में काम किया है। एक्ट्रेस को अभी तक कोई खास पहचान नहीं मिली हैं। लेकिन अर्चना का विवादों से पुराना नाता है। अर्चना गौतम ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री ली हैं। अर्चना ने मेरठ से मॉडलिंग की शुरुआत की और मिस यूपी बन गईं। अर्चना ने इसके बाद मुंबई की रूख किया। साल 2015 में अर्चना ने बॉलीवुड फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद एक्ट्रेस ने हसीना पार्कर और बारात कंपनी में काम किया। अर्चना ने मिस बिकिनी इंडिया, मिस कुओमो इंडिया, मिस टैलेंट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और नाम कमाया। साल 2018 में अर्चना मिस टैलेंट में विनर रह चुकी है। एक्ट्रेस ने गौतम बुद्ध, अकबर बीरबल, साथ निभाना साथिया और ये है आशिकी जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। अर्चना ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है, लेकिन उन्होंने मॉडलिंग में अपनी किस्मत आजमाईं। अर्चना ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली हैं। उन्होंने हस्तिनापुरा सीट से चुनाव लड़ा और हार गई थीं। अर्चना अपने परिवार के संग मुंबई में रहती हैं।
archana gautam (image : instagram)
रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस है बिकिनी गर्ल अर्चना
अर्चना रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं। एक्ट्रेस की बिकिनी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस बिग बॉस के घर में लगाएंगी ग्लैमर का तड़का है।
