टीवी मसाला

Anurag Dobhal पर टूटा दुखों का पहाड़, पारिवारिक कलह के बीच इस खास की हुई मौत; बोले- RIP मेरे बच्चे...

Anurag Dobhal Upsets Due To Julie Death: 'बिग बॉस 17' के अनुराग डोभाल काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके एक खास सदस्य ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Image

अनुराग डोभाल पर टूटा दुखों का पहाड़, फोटो क्रेडिट- अनुराग डोभाल यू-ट्यूब

Anurag Dobhal Upsets Due To Julie Death: 'बिग बॉस 17' के अनुराग डोभाल काफी चर्चा में बने हुए हैं। अनुराग डोभाल ने बीते महीने वीडियो शेयर कर अपने माता-पिता पर मानसिक रूप से शोषण करने का आरोप लगाया था। अनुराग डोभाल ने बताया था कि उनकी और रितिका चौहान (Ritika Chauhan) की शादी के बाद से ही परिवार संग रिश्ते खराब हो गए। माता-पिता पर आरोप लगाने के बाद अनुराग डोभाल ने खुदकुशी की कोशिश भी की थी। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर अनुराग डोभाल का भयंकर एक्सीडेंट हुआ था। हालांकि अब अनुराग डोभाल पहले से काफी बेहतर हो चुके हैं। लेकिन इन सबके बीच ही अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) को एक और झटका लगा है। उनके एक खास ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। यह भी पढ़ें: Anurag Dobhal की जिंदगी में मचे कलह के बीच छोटे भाई कलम ने की शादी, भाई-भाभी को नहीं दिया न्योता!

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) का वो खास कोई और नहीं बल्कि उनका पेट डॉग जूली है। अनुराग डोभाल ने बताया कि कैसे वह अपने पेट जूली से आखिरी बार मिल भी नहीं पाए। अनुराग ने जूली के जाने पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने दिल का गुबार निकाला। अनुराग डोभाल ने लिखा, "तेरी आत्मा को शांति मिले मेरे बच्चे जूरी। एक आखिरी बार हम मिले नहीं, इस बात का दुख हम दोनों को रहेगा। तू जिस दिन आया था उस दिन खुशियां आई थीं जिंदगी में। कभी सोचा नहीं था तू जब जाएगा इस दुनिया से तो तुझे आखिरी बार देखने को भी नसीब नहीं होगा। मैं दुखी हूं और खुश दोनों हूं। दुख तेरे जाने का है और खुशी इस बात की है कि तू इस बुरी दुनिया से, बुरे लोगों से दूर बहुत अच्छी जगह जा चुका है।" यह भी पढ़ें: Anurag Dobhal मौत के मुंह से निकलने के बाद पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, बोले- जब लगे सब खत्म हो रहा है...

    anurag dobhal (24)

    फोटो क्रेडिट- अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम

    अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, "तू जहां भी है खुश रहना मेरे बच्चे। आंसू नहीं थम रहे हैं ये लिखते हुए, लेकिन मुझे माफ करना। मैं लड़-झगड़कर आ जाता एक बार तेरे पास। काश तुझे एक आखिरी बार गले लगा पाता। मैं तुझसे बहुत प्यार करता हूं जूली, मैं आऊंगा तुझसे जल्दी मिलने, तू परेशान मत होना। ये वादा है मेरा।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article