Anurag Dobhal की जिंदगी में मचे कलह के बीच छोटे भाई कलम ने की शादी, भाई-भाभी को नहीं दिया न्योता!

Anurag Dobhal Brother Kalam Ink Married To Girlfriend: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 17' से सुर्खियां बटोरने वाले अनुराग डोभाल के छोटे भाई कलम इंक यानी अतुल डोभाल ने शादी रचा ली है। इससे जुड़ी तस्वीरें भी अतुल डोभाल ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Authored by: आशना मलिकUpdated Apr 17 2026, 12:43 IST
अनुराग डोभाल के भाई ने रचाई शादीImage Credit : Atul Dobhal Instagram01 / 08

अनुराग डोभाल के भाई ने रचाई शादी

Anurag Dobhal Brother Kalam Ink Married To Girlfriend: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 17' से सुर्खियां बटोरने वाले अनुराग डोभाल बीते कुछ वक्त से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अनुराग डोभाल पारिवारिक कलह के कारण चर्चा में थे। उन्होंने माता-पिता और छोटे भाई पर मानसिक रूप से शोषण करने का आरोप लगाया था। अनुराग डोभाल ने परिवार को जिम्मेदार ठहराते हुए खुदकुशी की कोशिश भी की थी। वहीं अब इन सबके बीच अनुराग डोभाल के भाई अतुल डोभाल ने जिंदगी के नए चरण में कदम रखा है। अनुराग डोभाल के भाई अतुल डोभाल यानी कलम इंक ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग शादी रचाई है, जिससे जुड़ी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

अतुल डोभाल ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग की शादीImage Credit : Atul Dobhal Instagram02 / 08

अतुल डोभाल ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग की शादी

अतुल डोभाल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्रेया संग शादी रचाई है। इन तस्वीरों में अतुल डोभाल और उनकी पत्नी की खुशी सातवें आसमान पर नजर आई।

अतुल के पैर छूते दिखीं उनकी पत्नीImage Credit : Atul Dobhal Instagram03 / 08

अतुल के पैर छूते दिखीं उनकी पत्नी

अतुल डोभाल की पत्नी ने जय माला की रस्म के बाद उनके पैर छुए। अपनी फोटोज को शेयर करते हुए अतुल डोभाल ने पत्नी को 'ब्योली' कहा, जिसका अर्थ वधू या दुल्हन होता है।

अतुल डोभाल ने लिखा प्यारा सा कैप्शनImage Credit : Atul Dobhal Instagram04 / 08

अतुल डोभाल ने लिखा प्यारा सा कैप्शन

अतुल डोभाल ने अपनी पत्नी के साथ तस्वीरों को साझा करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, "ब्योली। मेरी राज राजेश्वरी, मेरे नागराज, मेरे नरसिंह, देवी देवताओं के आशीर्वाद से, मैं आप सभी को अपनी दुल्हन से मिलाता हूं।"

धूम-धड़ाके से हुई शादीImage Credit : Atul Dobhal Instagram05 / 08

धूम-धड़ाके से हुई शादी

अतुल डोभाल की शादी की इन तस्वीरों को देख कहा जा सकता है कि उनकी शादी बेहद धूम-धड़ाके से हुई है, जिसमें परिवार और खास दोस्त शामिल हुए। हालांकि अनुराग डोभाल और रितिका चौहान इस शादी में कहीं नजर नहीं आए।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लुटाया प्यारImage Credit : Atul Dobhal Instagram06 / 08

इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लुटाया प्यार

अतुल डोभाल ने अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें साझा कर इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी दिल की बात कही। उन्होंने लिखा, "मर्द बनो और उसके साथ अपनी आखिरी सांस तक रहो। वो भी तुम्हारे लिए यही करेगी। कभी तुम्हें नीचा नहीं दिखाएगी और तुम्हें वो सबकुछ देगी जो तुम्हे चाहिए। मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद, मेरी जिंदगी के सबसे निचले पड़ाव पर भी साथ देने के लिए शुक्रिया। तुमने मुझे खूबसूरत इंसान बनाया है। हमारा भगवान जानता है, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।"

पत्नी की आंखों में खोए अतुल डोभालImage Credit : Atul Dobhal Instagram07 / 08

पत्नी की आंखों में खोए अतुल डोभाल

अतुल डोभाल अपनी इस फोटो में पत्नी की आंखों में खोए नजर आए। बता दें कि दोनों एक-दूजे को लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं। उनकी शादी की फोटोज देख फैंस भी प्यार लुटा रहे हैं।

मांग मेरा भरा सिंदूरImage Credit : Atul Dobhal Instagram08 / 08

मांग मेरा भरा सिंदूर

अतुल डोभाल अपनी इस फोटो में पत्नी की मांग में सिंदूर भरते नजर आए। दोनों की जोड़ी देख फैंस प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं और उन्हें ढेर सारी बधाइयां भी दे रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!