Anurag Dobhal Shows Injury Scars: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल के लिए बीते कुछ दिन मुश्किलों से भरे रहे. अनुराग इन दिनों अस्पताल में हैं और वह आईसीयू से बाहर आ गए हैं. यूट्यूबर ने कुछ समय पहले ही खुलासा किया था कि उनका परिवार उनके साथ नहीं है और ना ही पत्नी रितिका चौहान उनके साथ रहती हैं. इन खुलासों के बाद उन्होंने अपनी जान लेने की कोशिश भी की, लेकिन अब अनुराग की तबीयत धीरे धीरे ठीक हो रही हैं और अब उन्होंने फैंस के साथ फिर से कनेक्ट होने की कोशिश भी शुरू कर दी है. अनुराग ने फैंस को अपनी चोट दिखाई है.
instagram - photo credit
अनुराग डोभाल ने दिखाए अपने टांके
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने आईसीयू से बाहर आने के बाद एक तस्वीर और एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस हैरान हैं. अनुराग ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर पहली फोटो में कमर पर लगे टांके दिखाए. इस तस्वीर में इस बात का अंदाजा लगा सकता है कि अनुराग का एक्सीडेंट काफी ज्यादा खतरनाक हुआ था. इसके बाद उन्होंने एक वीडियों में उन लोगों को दिखाया, जो आज के समय में यूट्यूबर का ध्यान रख रहे हैं. इस वीडियो में अनुराग के दोस्त उनका ध्यान रख रहे हैं. वीडियो में दोस्त ही अनुराग को स्पंच बाध दे रहे हैं और उन्हें उठने लेटने में मदद कर रहे हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'जब सब अपने बुरे वक्त में छोड़कर चले गए तब जो लोग रुक गए वही अपने हैं.'
अनुराग डोभाल ने कहा- मैं अनाथ हूं
बता दें कि अनुराग डोभाल जब आईसीयू से बाहर आए थे तब भी उन्होंने एक पोस्ट किया था और इसमें ही उन्होंने फैंस को बताया था कि वह ठीक हो रहे हैं. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, 'कभी सोचा नहीं था कि जिंदा रहूंगा, जिस रास्ते मैं गया था उस रास्ते में वापिस आना नामुमकिन था. मेरे लिए एक बडे़ चमत्कार से कम नहीं है. मैं एक अनाथ हूं आज. मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा क्या करूंगा. एक नया जन्म मिला है. कुछ तो सोचा ही होगा भगवान ने.' बता दें कि जब अनुराग डोभाल आईसीयू में थे तब रितिका उनके साथ ही खड़ी थीं लेकिन अब रितिका ने फिर से अपने पति से दूरी बना ली है.
