Anurag Dobhal Brother Kalam Inkkk Dobhal Open Up On His Suicide Attempt: 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल की निजी जिंदगी में इन दिनों काफी कोहराम मचा हुआ है। अनुराग डोभाल ने परिवार से परेशान होकर जहां खुदकुशी की कोशिश की। वहीं दूसरी ओर अनुराग डोभाल के भाई अतुल डोभाल ने भी अपने भाई का पर्दाफाश करने की कसम खा ली है। अनुराग डोभाल के मैनेजर ने बताया कि उनकी पत्नी रितिका चौहान को शादी के बाद पहली रसोई की रस्म तक नहीं करने दी। साथ ही अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) की संपत्ति पर भी खूब बातें सामने आ रही हैं। लेकिन अब इन सभी चीजों पर अनुराग डोभाल के भाई अतुल डोभाल यानी कलम इंक ने चुप्पी तोड़ी है।
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के भाई कलम डोभाल (Kalam Dobhal) ने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा वीडियो साझा कर अपने पारिवारिक मामलों से जुड़ा सच बताया है। कलम डोभाल ने बताया कि अनुराग द्वारा खुदकुशी करने की कोशिश ने पूरा मामला ही पलटकर रख दिया है। कलम डोभाल ने कहा, "उसके सुसाइड करने की कोशिश के बाद पूरा नैरेटिव ही बदल गया। लोग भूल गए जो हमने सबूत दिये थे और हमें ट्रोल करने लगे। अगर इंस्टाग्राम लाइव पर सुसाइड की कोशिश करना झूठ को सच बना देता है तो कल मैं भी लाइव आता हूं और अपने मां-बाप पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें नुकसान पहुंचाता हूं। फिर लोग मुझे भी सहानुभूति देंगे। लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा, क्योंकि मैं लॉजिक और जिम्मेदारी में विश्वास रखता हूं।"
कलम डोभाल (Kalam Dobhal) ने अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के खुदकुशी करने के कदम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "अगर वो डिप्रेशन में था और सुसाइड का प्लान कर रहा था तो ये पेड पीआर कैंपेन कौन चला रहा था, वो और उसका मैनेजमेंट?" कलम डोभाल ने रितिका चौहान के शादी के बाद किचन में न जाने देने की वजह भी जाहिर की। अतुल डोभाल ने बताया कि इस स्थिति को पूरी तरह से गलत समझा गया।
तो इसलिए नहीं हुई रितिका चौहान की पहली रसोई
कलम डोभाल (Kalam Dobhal) ने रितिका चौहान के बारे में बात करते हुए कहा, "रितिका को कुकिंग करने से रोका गया, क्योंकि हमारे परिवार में किसी की मृत्यु हुई थी। हिंदू परंपरा के मुताबिक, जब घर में कोई गुजर जाता है तो मीठा या तला हुआ खाना कुछ वक्त के लिए नहीं बनता है। इसलिए ही उन्हें किचन में कुछ बनाने से रोका गया।"
कलम डोभाल ने संपत्ति विवाद पर तोड़ी चुप्पी
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के भाई कलम इंक ने संपत्ति को लेकर लग रहे आरोपों पर भी सच बताया। उन्होंने कहा, "अगर मैंने गलत केस दर्ज कराए हैं और उसकी संपत्ति से एक सूई भी ली है तो मेरे खिलाफ जांच करो। अगर सच साबित होता है और मैंने कुछ लिया है तो मुझे सजा मिलनी चाहिए और सच बाहर आना चाहिए।" ट
परिवार को मिल रही है जिंदा जलाने की धमकी
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के भाई कलम डोभाल ने बताया कि लोगों ने उन्हें धमकियां देनी शुरू कर दी हैं। इस बारे में कलम डोभाल ने कहा, "आपको पता है कि कितने लोग हमारे घर के बाहर इकट्ठा हुए थे? लोग हमें धमकी दे रहे हैं कि अगर हम बाहर उन्हें दिख गए तो वो हमें जिंदा जला देंगे।"
