Anurag Dobhal को पिता ने परिवार और संपत्ति से किया बेदखल, सरेआम ऐलान कर बोले- मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं...

Anurag Dobhal And Ritika Chauhan Disowned By Father: 'बिग बॉस 17' से सुर्खियां बटोरने वाले अनुराग डोभाल इन दिनों अस्पताल में अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं। लेकिन हाल ही में उन्हें लेकर एक और चौंकाने वाली खबर आई है। दरअसल, पिता ने अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी को बेदखल कर दिया है।

Anurag Dobhal And Ritika Chauhan Disowned By Father: 'बिग बॉस 17' से सुर्खियां बटोरने वाले अनुराग डोभाल अपनी निजी जिंदगी के कारण काफी चर्चा में बने हुए हैं। अनुराग डोभाल का कुछ दिनों पहले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर भयंकर एक्सीडेंट हो गया था। अनुराग डोभाल ने तेज रफ्तार कार चलाते हुए इंस्टाग्राम लाइव के दौरान खुदकुशी की कोशिश की थी। हालांकि तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां अब उनकी स्थिति पहले से काफी ठीक है। बीते दिन अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) की इंस्टाग्राम स्टोरी से उनकी पहली तस्वीर भी सामने आई थी। लेकिन इन सबसे इतर अनुराग डोभाल पर अब एक और मुसीबत आ पड़ी है। दरअसल, यूके राइडर और उनकी पत्नी रितिका चौहान को पिता जगदंबा प्रसाद डोभाल ने संपत्ति से बेदखल कर दिया है। उन्होंने अखबार में विज्ञापन देते हुए इस बात का ऐलान किया है।

anurag dobhal father

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम, फैनपेज

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के पिता जगदंबा प्रसाब डोभाल ने लोकल न्यूजपेपर में विज्ञापन देते हुए अपने बेटे-बहू को बेदखल करने का ऐलान किया। न्यूजपेपर में अनुराग डोभाल के बारे में लिखा नजर आया, "मैं अपने पुत्र अनुराग डोभाल व पुत्रवधु ऋतिका चौहान डोभाल को अपनी समस्त चल व अचल संपत्ति से बेदखल करता हूं। भविष्य में इनके द्वारा किये गए किसी भी कृत्य व लेन-देन के वे स्वयं जिम्मेदार होंगे, मेरी व मेरे परिवार की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। जगदंबा प्रसाद पुत्र नारायण दत्त डोभाल, निवासी प्लॉट नंबर 97 बी-ग्राम, कुलणा अठरवाला भानियावाला, देहरादून, उत्तराखंड।"

End of Feed