Anupamaa Spoiler :अनुपमा में धमाकेदार ट्रैक चल रह है। शो में दर्शको को हाई वोल्टेड ड्रामा देखने को मिल रहा है। पहले परितोष ने घरवालों के सामने मरने का नाटक किया था। वहीं, बा और वनराज दोनों अपनी बहू और बेटी किंजल को शाह परिवार में वापस लाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। अपकमिंग एपिसोड में किंजल शाह परिवार में आने के लिए मान जाएगी। परिवार के सदस्य चाहते हैं कि किंजल तोषू को एक और मौक दें। अनुपमा किंजल के दर्द को समझती हैं क्योंकि वो भी पहले इस दर्द से गुजर चुकी हैं। अनुपमा जानती है कि उसे आत्मनिर्भर होने में कितना समय लग गया। किंजल वनराज की बातों को मानकर घर वापस जाने का फैसला लेती हैं।
Anupamaa Spoiler
तोषू लेगा अनुपमा से बदला
तोषू एक बार फिर किंजल के साथ एक छत के नीचे रहेगा। इसके लिए तोषू किंजल को शुक्रिया कहता है। तोषू अनुपमा के खिलाफ षडयंत्र रच रहा है। उसके प्लान के हिसाब से पहले वो किंजल को घर लाना चाहता था, जो कि पूरा हो चुका है। अब वो अनुपमा से अपना बदला लेगा। तोषू अनुपमा से कहता हैं कि जैसे आपकी वजह से मुझे अपनी बेटी आर्या से दूर होना पड़ा। मैं भी आपसे इस नवरात्रि में आपकी अनु को आपसे छीन लूंगा।
अब क्या करेगा अनुपमा
अनुपमा सभी चीजों को ठीक करना चाहती हैं। लेकिन हमेशा की तरह हर कोई उसे ही गलत समझता है। किंजल की मां राखी अनुपमा को खरी- खोटी सुनाती हैं। अनुपमा उस समय कुछ नहीं बोलती है। अनुपमा की बेइज्जती अनुज से सहन नहीं होती हैं और वो कहता है कि तुम अब से शाह परिवार के मुद्दों में नहीं बोलोगी। अनुज कहते हैं कि मैं ये नहीं देख सकता हूं अनुपमा। अनुपमा ऐसे में शाह परिवार के प्रति अपने कर्तव्य को चुनेगी या अनुज की बात मानेगी। इन सभी ट्विस्ट को देखने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।
