Anupamaa Spoiler: मालती और बरखा की चालबाजियों पर हथौड़ा चलाएगी अनुपमा, दिखाएगी घर से बाहर का रास्ता

Anupamaa Spoiler 8 December: टीवी के चर्चित शो 'अनुपमा' की टीआरपी रेटिंग भले ही गिरती जा रही है, लेकिन शो ने ऊपर उठने के लिए पूरी जान फूंक दी है। जल्द ही रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' (Anupamaa) में देखने को मिलेगा कि अनुपमा मालती देवी और बरखा को फटकार लगाएगी।

Anupamaa Spoiler 8 December: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हालांकि इन दिनों शो की टीआरपी गिरती जा रही है। ऐसे में मेकर्स ने 'अनुपमा' (Anupamaa) को उठाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। बीते दिन शो में दिखाया गया कि पाखी जाकर वनराज के कान भरती है और अनुपमा का घर छोड़ने का नाटक करती है। इसके साथ ही वह डिंपी के खिलाफ भी सबके कान भरती है। लेकिन रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के 'अनुपमा' में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

End of Feed