Anupamaa Spoiler: माही को ठेंगा दिखाएगी अनुपमा, लीला की खातिर देगी इस खास सदस्य की कुर्बानी

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 5, 2026, 12:00 PM IST

Anupamaa Spoiler 5 August, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और प्रेम की टीम में वाइल्डकार्ड एंट्री होगी।

Anupamaa Spoiler 5 August, 2026: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। 'अनुपमा' की टीआरपी को बढ़ाने के लिए मेकर्स भी लगातार कोशिशें कर रहे हैं। बीते दिन रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर 'अनुपमा' में दिखाया गया कि चूल्हा-चौका वाले टास्क में अनुपमा को जीत हासिल होती है। वहीं दूसरी ओर प्रेम के हाथ हार लगती है। लेकिन 'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं।

Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट

Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)

अनुपमा और प्रेम की टीम से बाहर होंगे एक-एक मेंबर

'अनुपमा' में आगे दिखाया जाएगा कि टास्क की विजेता अनुपमा बनती है। लेकिन जज अनुपमा और प्रेम से बताते हैं अब आगे का कॉम्पिटीशन और मुश्किल होने वाला है। लेकिन आगे के टास्क में एक ट्विस्ट भी है। जजेस बताते हैं कि दोनों ही टीम में एक-एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होगी। लेकिन इसके लिए आपको अपनी टीम से एक-एक कंटेस्टेंट बाहर भी करना होगा। ऐसे में अनुपमा ईशानी का नाम लेती है और प्रेम मीता को बाहर निकालता है। जहां अनुपमा के फैसले से पाखी नाराज होती है तो वहीं प्रेम पर मीता का गुस्सा फूटता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa Spoiler: फिर धोखेबाजी पर उतरी माही, फिनाले से पहले अनुपमा की पीठ में घोंपा छुरा

End of Feed