टीवी मसाला

Anupamaa Spoiler: दूध से मक्खी की तरह श्रुति को निकाल फेंकेगा प्रेम, अनुपमा पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़

Anupamaa Spoiler 20 July, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में महाट्विस्ट आने वाला है। सीरियल में दिखाया जाएगा कि प्रेम श्रुति को दूध से मक्खी की तरह निकाल फेंकने की कोशिश करेगा। वहीं अनुपमा के हाथ में चोट लगेगी।

Image

Anupamaa में आएगा ये महाट्विस्ट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Anupamaa Spoiler 20 July, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने शो के प्रति दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर 'अनुपमा' में बीते दिन दिखाया गया कि प्रेम का गुरूर सातवें आसमान पर होता है। वहीं दूसरी तरफ परी को बचाने के चक्कर में अनुपमा जमीन पर हाथ के बल गिर जाती है। हालांकि रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आने वाले ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। आज के एपिसोड में भी ऐसे कई बवाल होने वाले हैं जो लोगों को हैरान कर देंगे। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट पर-

अनुपमा के हाथ में लगेगी चोट

रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में दिखाया जाएगा कि परी को बचाने के चक्कर में अनुपमा के हाथ में मोच आ जाएगी। राही और परी अनुपमा को उठाने में मदद करेंगे। लेकिन अनुपमा अपनी चोट का जिक्र किसी से नहीं करेगी। वहीं श्रुति, राही और अनुपमा को साथ देखकर जलभुनकर राख हो जाएगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa में खत्म हुआ पराग त्यागी का किरदार? एक्टर Rahil Azam ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी

Anupamaa में आएगा ये महाट्विस्ट

Anupamaa में आएगा ये महाट्विस्ट

    श्रुति को करारा जवाब देगा प्रेम

    रेस्त्रां में कदम रखते ही श्रुति प्रेम पर भड़केगी। वो कहेगी कि कैफे पहले से ही नुकसान में चल रहा है और तुम्हारा इसपर कोई भी ध्यान नहीं है। तुम अगर कुछ कर रहे होते तो परी और राही को अनुपमा के पास जाने से रोकते। इन्वेस्टर्स हमें बार-बार सवाल कर रहे हैं। इसपर प्रेम बोलेगा कि आप बार-बार ये जता ही देती हैं कि ये कैफे आपने खरीदा है। लेकिन आप चिंता मत करो, कॉम्पिटीशन जीतने के बाद मैं आपके पैसे लौटा दूंगा, जिससे ये कैफे पर पूरा अधिकार मेरा हो जाए। फिर आपको भी ज्यादा दबाव नहीं झेलना पड़ेगा। प्रेम का बर्ताव देख श्रुति के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa Maha Twist: प्रेम के हाथों अनुपमा ने चखा हार का स्वाद, रोते हुए बोली- सब खत्म हो गया...

    Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट

    Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट

      शाह हाउस में तमाशा करेंगी बा

      बा घर में प्रेरणा को शॉर्ट्स और टी-शर्ट में देखकर बवाल मचाती हैं। वो बोलती हैं कि तू इस घर की बहू है और तू ऐसे-कैसे रह रही है। बहू घर की लक्ष्मी होती है और वैसे ही बनकर रह। प्रेरणा उनसे सवाल करती है कि आप बहू और बेटियों में फर्क क्यों कर रही हैं, यहां ईशानी और माही भी तो ऐसे ही घूमती हैं। लेकिन बा प्रेरणा की बात बिल्कुल नहीं सुनती हैं। इसी बीच अनुपमा वहां आ जाती है, जिसे देख प्रेरणा बोलती है कि आप अगर जीत जाती हैं तो प्राइज मनी में से कुछ हिस्सा हमें दे देना, ताकि मैं और अंश अलग रह सकें।

      Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट

      Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट

      बा को करारा जवाब देगी अनुपमा

      रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि बा से नाराज होकर प्रेरणा वहां से चली जाती है। बा कहती हैं कि ऐसा लग रहा है जैसे मैंने बातें नहीं गोली मारी हों। इसपर अनुपमा जवाब देती है कि आपकी बातें गोलियों से कम नहीं होती हैं। वहीं जैसे ही अनुपमा की चोट के बारे में बाकियों को पता लगता है तो पाखी उसका हाल पूछने की जगह कॉम्पिटीशन की चिंता करती है। बा अनुपमा से पूछती हैं कि तेरे लिए काढ़ा लाऊं? इसपर अनुपमा जवाब देती है कि आप प्रेरणा को दर्द देना बंद कर दो, ये दर्द भी कम हो जाएगा।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article