Anupamaa Spoiler 21 July: टास्क में अनुपमा की उल्टी गिनती हुई शुरू, सास के लिए पसीजा प्रेम का दिल!

Anupamaa Spoiler 21 July, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में दिखाया जाएगा कि चोट के कारण अनुपमा की मुसीबतें बढ़ जाएंगी। वहीं दूसरी ओर जज के सामने प्रेम अनुपमा को सपोर्ट करेगा।

Anupamaa Spoiler 21 July 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों का दिल खूब जीता है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' बीते कई सालों से लोगों के दिलों-दिमाग पर राज कर रहा है। शो में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' (Anupamaa) में बीते दिन दिखाया गया कि प्रेम श्रुति को औकात दिखाता है। दूसरी तरफ अनुपमा के हाथ में चोट लग जाती है, लेकिन उसकी फिक्र करने की जगह पाखी को सिर्फ पैसों की चिंता होती है। वहीं बा प्रेरणा के शॉर्ट्स पहनने पर बवाल मचाती हैं। हालांकि 'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa में मोहसिन खान की एंट्री की खबर निकली झूठी, राजन शाही ने किया साफ; बोले- एक नया शो बनाएंगे...

Anupamaa

'अनुपमा' के सपोर्ट में आया प्रेम (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    प्रेरणा के लिए अनुपमा से दर्द बांटेगा अंश

    रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में दिखाया जाएगा कि अंश अनुपमा से मिलने आएगा और उसका हाल-चाल पूछेगा। लेकिन वो अपना दर्द भी अनुपमा से बांटेगा। अंश अनुपमा से कहेगा कि बा बार-बार मेरा घर, मेरी मर्जी, मेरा सब कहती हैं। आपके वक्त में सास-बहू के रिश्ते फॉर्मल होते थे, लेकिन आपने कभी भी किंजल काकी और पाखी फई में फर्क नहीं किया। कल को अगर पलटकर प्रेरणा ने जवाब दे दिया तो क्या होगा। इसपर अनुपमा बोलेगी कि तू बिल्कुल सही है, लेकिन ये चीज तुझे ही संभालनी पड़ेगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa में खत्म हुआ पराग त्यागी का किरदार? एक्टर Rahil Azam ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी

    End of Feed