Mohsin Khan Not Entering In Anupamaa: रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने सीरियल के प्रति लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। 'अनुपमा' में आने वाले दिलचस्प मोड़ के बीच खबर आ रही थी कि सीरियल में एक्टर मोहसिन खान की एंट्री होने वाली है। एक्टर को लेकर कहा जा रहा था कि 'अनुपमा' में मोहसिन खान, अद्रिजा रॉय के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। लेकिन अब इन खबरों पर राजन शाही ने चुप्पी तोड़ी है। राजन शाही (Rajan Shahi) ने ये साफ कर दिया है कि 'अनुपमा' में मोहसिन खान की एंट्री की खबर पूरी तरह से अफवाह है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa Spoiler: दूध से मक्खी की तरह श्रुति को निकाल फेंकेगा प्रेम, अनुपमा पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़

Anupamaa: मोहसिन खान की एंट्री की खबर निकली झूठी
राजन शाही (Rajan Shahi) यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस बारे में आगे कहा, "आजकल बहुत सी गलत खबरें सिर्फ उत्सुकता बढ़ाने के लिए आती हैं। एक दिन मैं उन दोनों के साथ नए शो का ऐलान करुंगा। इस खबर की बात करें तो ये सच नहीं है।" वहीं जब राजन शाही से सवाल किया गया कि क्या 'अनुपमा' में कोई बड़ी एंट्री होने वाली है? इसपर राजन शाही ने कहा, "अभी के लिए शो में कोई भी सिंगल एंट्री नहीं हो रही है।"
