Rubina Dilaik On Abhinav Shukla Lip Lock Scene: टीवी के पॉपुलर एक्टर अभिनव शुक्ला और एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला इंडस्ट्री की पॉपुलर और फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक ने हिना खान व रॉकी जायसवाल संग मिलकर एक शो की शुरुआत की है, जिसका नाम उन्होंने 'पीओवी' रखा है। इस शो में ही अभिनव शुक्ला ने बताया कि उन्होंने एक फिल्म में लिपलॉक सीन फिल्माया था, जिससे रुबीना दिलैक काफी निराश हो गई थीं। रुबीना दिलैक ने भी इस मामले पर चुप्पी तोड़ी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'उन्हें मरने मत दो', Sonam Wangchuk के समर्थन में उतरीं Rubina Dilaik, बताया- असली हीरो
रुबीना दिलैक ने अपने उस शो में बताया कि उन्होंने ऑनस्क्रीन कभी भी किसिंग सीन्स नहीं दिये हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने कहा कि अभिनव शुक्ला ने अपने करियर में कई रोमांटिक सीन फिल्माए हैं। रुबीना दिलैक ने 'पीओवी' में बताया कि अभिनव शुक्ला ने उन्हें बगैर बताए एक फिल्म में किसिंग सीन्स दिये। लेकिन जब वह उस मूवी को देखने पहुंचीं तो फिल्म में पति के लिपलॉक सीन देखकर उनका दिल बहुत दुखा था। रुबीना दिलैक की बात पर अभिनव शुक्ला ने कहा, "मेरे पास स्क्रिप्ट आई थी, जिसमें लिखा था कि एक या दो जगह लिपलॉक सीन होंगे। लेकिन इन सीन्स के लिए मेकर्स आश्वस्त नहीं थे। उनका कहना था कि अगर कलाकारों की आपस में बनी या वो ऑनस्क्रीन इंटीमेटी को लेकर सहज हुए, तभी ये सीन्स करवाएंगे।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Hina Khan संग नए शो के लिए ट्रोल हुईं Rubina Dilaik, मिला 'चुगली चाची' का टैग; अब बोलीं- गधा बनने से अच्छा...

टीवी के पॉपुलर कपल Rubina Dilaik-Abhinav Shukla
अभिनव शुक्ला ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा कि उन्होंने रुबीना दिलैक को रोमांटिक सीन्स के बारे में इसलिए भी नहीं बताया, क्योंकि उन्हें लगा कि ये कोई बड़ी डील नहीं है। अभिनव ने कहा कि वह पहले भी रोमांटिक और किसिंग सीन्स कर चुके थे, हालांकि तब वह और रुबीना दिलैक साथ नहीं थे। दूसरी ओर रुबीना दिलैक ने कहा, "मुझे ऑनस्क्रीन किस करने से दिक्कत नहीं है। लेकिन ये सीन्स छुपाने और स्क्रिप्ट पर चर्चा न करने का मुझे दुख हुआ। क्योंकि मैं अपनी स्क्रिप्टस अक्सर अभिनव को बताती हूं।" रुबीना दिलैक की इस बात पर अभिनव शुक्ला ने भी अपनी गलती मानी। बता दें कि अभिनव शुक्ला की वह फिल्म 'अक्सर 2' थी, जिसमें वह जरीन खान संग लिपलॉक सीन फिल्माते दिखाई दिये थे।
