Anupamaa Spoiler 16 July, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने शो के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। वहीं अब 'अनुपमा' (Anupama) कॉम्पिटीशन की ओर भी कदम बढ़ा रहा है। बीते दिन शो में दिखाया गया कि अनुपमा और प्रेम अपनी-अपनी टीम के साथ आमने-सामने आते हैं। कॉम्पिटीशन की शुरुआत जबरदस्त अंदाज में होती है। लेकिन आगे इस कॉम्पिटीशन में क्या होने वाला है, ये हम आपको आर्टिकल में रूबरू कराएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sairaab: रोहित चंदेल को रिप्लेस करने की खबर पर Sagar Parekh ने तोड़ी चुप्पी; इस एक्टर को भी मिला ऑफर
'अनुपमा' में आएगा ये महाट्विस्ट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
प्रेम से इंप्रेस तो अनुपमा से नाखुश होगी जज मनप्रीत
रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में एक साथ कई महाट्विस्ट देखने को मिलेंगे। सीरियल में दिखाया जाएगा कि जजेस की एंट्री होगी, जिसमें एक मनप्रीत, दूसरे रियो डिसूजा और तीसरे उस्ताद सिकंदर अली साहब होते हैं। इंट्रोडक्शन राउंड में प्रेम अपना गुरूर दिखाता है। वो कहता है, "मैं यहां प्रूफ करने नहीं जीतने आया हूं। उम्मीद कमजोर को होती है, ताकतवर को यकीन होता है। मुझे यकीन है कि मैं ही जीतुंगा।" उसका एटीट्यूड देख मनप्रीत जहां इंप्रेस होती है तो वहीं उस्ताद सिकंदर अली कहते हैं कि जोश है, लेकिन ज्यादा जोश में रोटियां जल जाती हैं। दूसरी तरफ अनुपमा बताती है कि कॉम्पिटीशन में अगर उसके बच्चे टक्कर लेना चाहते हैं तो यही सही। वो बताती है कि यहां आने का उसका मकसद अपना घर पाना है। ये सुनकर मनप्रीत अनुपमा से नाखुश होती है और उसे जज करती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: नाबालिग से मारपीट केस में फंसे Rohit Chandel, आरोपों पर को-स्टार Priyanshi Yadav बोलीं, 'वो लड़की..'
सरेआम शर्मिंदा होगी अनुपमा
'अनुपमा' (Anupamaa) में आगे दिखाया जाएगा कि प्रेम को जज लहसुनी मलाई पनीर बनाने का टास्क मिलता है तो वहीं अनुपमा को रिसॉटो आई फंगी बनाने की जिम्मेदारी मिलती है। लेकिन जज मनप्रीत अनुपमा से कहती हैं कि आपको पता है कि आप क्या बनाने वाली हैं। अनुपमा डिश का नाम नहीं ले पाती, जिसपर जज कहती है कि आप डिश का नाम नहीं ले पा रही हैं तो बनाएंगी कैसे? वहीं प्रेम भी उसका मजाक बनाता है। लेकिन दूसरे जज अनुपमा के सपोर्ट में आते हैं।
पहले ही पड़ाव में अनुपमा से होगी गलती
'अनुपमा' (Anupamaa) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। शो में आगे दिखाया जाएगा कि प्रेम की लहसुनी मलाई पनीर से जहां जज मनप्रीत खुश होगी। वहीं दूसरी ओर अनुपमा की डिश देखकर जज कहेगी इसकी तैयारी चाहे जैसे भी हो, लेकिन प्रेजेंटेशन बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। ये सुनकर अनुपमा को झटका लगता है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा कॉम्पिटीशन में आगे बढ़ेगी या फिर हार का मुंह देखेगी।
