टीवी मसाला

Sairaab: रोहित चंदेल को रिप्लेस करने की खबर पर Sagar Parekh ने तोड़ी चुप्पी; इस एक्टर को भी मिला ऑफर

Sagar Parekh Open Up On Sairaab: 'सैराब' सीरियल को लेकर बीते दिन खबर आई थी कि शो में सागर पारेख, रोहित चंदेल को रिप्लेस करेंगे। लेकिन अब इस मामले पर उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'सैराब' में एंट्री पर सागर पारेख ने तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Sagar Parekh Open Up On Sairaab: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सैराब' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'सैराब' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को सीरियल से बखूबी बांधा हुआ है। लेकिन 'सैराब' के लीड एक्टर रोहित चंदेल पर कानून की गाज गिर गई है। रोहित चंदेल को 16 साल की एक्ट्रेस का पीछा करने और उसके साथ मारपीट करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। खुद रोहित चंदेल ने भी अपना गुनाह कबूल किया है। रोहित चंदेल से जुड़े विवाद के बाद 'सैराब' सीरियल को लेकर खबर आई कि मेकर्स ने नए लीड एक्टर की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया कि 'अनुपमा' एक्टर सागर पारेख (Sagar Parekh) शो में रोहित चंदेल को रिप्लेस कर सकते हैं। लेकिन अब इस मामले पर खुद सागर पारेख ने चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: जेल में बंद Rohit Chandel को Sairaab से रातों-रात निकाला बाहर, Anupamaa का ये एक्टर हीरो बन करेगा एंट्री

    'सैराब' (Sairaab) में रोहित चंदेल को रिप्लेस करने की खबर पर इंडिया फोरम ने सागर पारेख संग जुड़ने की कोशिश की। ऐसे में सागर पारेख (Sagar Parekh) ने इस बात की पुष्टि की कि 'सैराब' मेकर्स के साथ उनकी बातचीत हुई है। एक्टर ने इस बारे में कहा, "हां मुझे अप्रोच किया गया है, लेकिन अभी कुछ भी कंफर्म नहीं है।" सागर पारेख के बयान से साफ हो गया है कि 'सैराब' में उन्हें लाने कोशिश की गई, लेकिन फैंस इस बात से असमंजस में हैं कि वह 'सैराब' का हिस्सा बनेंगे या नहीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rohit Chandel ने पुलिस कस्टडी में कबूला गुनाह, नाबालिग लड़की का पीछा करने और मारपीट के आरोप में हुए गिरफ्तार

    'सैराब' के लिए Sagar Parekh और Avinash Mishra को मिला ऑफर

    'सैराब' के लिए Sagar Parekh और Avinash Mishra को मिला ऑफर

      बता दें कि सागर पारेख (Sagar Parekh) के अलावा टीवी एक और पॉपुलर एक्टर को सागर पारेख (Sagar Parekh) का लीड एक्टर बनाने के लिए अप्रोच किया गया था। वह लीड एक्टर कोई और नहीं बल्कि अविनाश मिश्रा हैं। हालांकि अविनाश मिश्रा ने इस मामले पर अभी तक कोई भी आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। लेकिन अगर वह शो का हिस्सा बनते हैं तो फैंस की खुशी सातवें आसमान पर होगी।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article