टीवी मसाला

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में आए BB 18 फेम Rajat Dalal, वीडियो शेयर कर बोले- कोई समाधान निकालो...

Bigg Boss 18 Fame Rajat Dalal Supported Sonam Wangchuk: मशहूर वैज्ञानिक सोनम वांगचुक लंबे वक्त से अनशन पर हैं। हाल ही में रजत दलाल ने वीडियो शेयर कर उन्हें सपोर्ट किया है।

Image

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में आए रजत दलाल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 18 Fame Rajat Dalal Supported Sonam Wangchuk: 'बिग बॉस 18' में अपनी बेबाकी से सुर्खियां बटोरने वाले रजत दलाल अक्सर चर्चा में रहते हैं। रजत दलाल को उनके अंदाज ने जबरदस्त पहचान दिलाई है। रजत दलाल अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आते हैं और वीडियोज व फोटोज शेयर कर फैंस से जुड़े रहते हैं। हाल ही में रजत दलाल ने वीडियो साझा कर मशहूर वैज्ञानिक सोनम वांगचुक को समर्थन दिया है। रजत दलाल ने वीडियो में कहा कि इस मामले पर कोई समाधान जरूर निकलना चाहिए। हालांकि रजत दलाल (Rajat Dalal) ने अपने वीडियो में ये भी साफ किया कि वह कॉकरोच जनता पार्टी का किसी भी तरह से समर्थन नहीं करते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 खत्म होते ही रजत दलाल ने करण और चुम दरांग के रिश्ते की खोली पोल, बातों-बातों में कहा 'नकली'

    रजत दलाल (Rajat Dalal) ने सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) के सपोर्ट में वीडियो शेयर किया। उन्होंने वीडियो में कहा, "भाई सबको नमस्ते, राम राम। सबको पता है कि सोनम वांगचुक जी अभी भूख हड़ताल पर हैं। मैं एक प्रतिशत भी कॉकरोच जनता पार्टी का सपोर्टर नहीं हूं और न ही उससे अपना नाम जोड़ना चाहता हूं। पर अभी उस इंसान ने जो मुद्दा उठाया हुआ है वो देश के भविष्य के लिए है, युवाओं के लिए है। मेरे घर में भी छोटे बच्चे हैं। जो ये वीडियो देख रहा है उनके घर में भी बच्चे हैं, जिनका भविष्य निर्भर करता है कि आने वाली चीजें क्या होंगी। तो इसमें कोई राजनीतिक चीज न घुमाकर असल में उस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए और कुछ ऐसा फैसला निकलना चाहिए, जो आने वाले बच्चों के हित में हो।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:'हवस की पुजारन लग रही हो...'- BB 18 में रजत दलाल ने कशिश कपूर पर कसा तंज, अविनाश मिश्रा के खिलाफ भरे कान
    Rajat Dalal ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    Rajat Dalal ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

      रजत दलाल (Rajat Dalal) यहीं नहीं रुके। उन्होंने वीडियो में आगे कहा, "तो मेरा बस इतना कहना है कि जो भी संबंधित विभाग हैं वो कृप्या इस मामले पर ध्यान दें। कोई समाधान निकालें जिसमें किसी का भी नुकसान न हो और कोई भी उल्टी-सीधी हरकत न हो। हो सके तो इसपर तरीके से बात रखो, बगैर कुछ उल्टा बोले।" बता दें कि अभी तक कई टीवी स्टार्स ने सोनम वांगचुक के समर्थन में पोस्ट शेयर की है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article