Anupamaa: रुपाली गांगुली के सपोर्ट में आए फैंस को सौतेली बेटी ने लगाई लताड़, बोली- वो लायक नहीं हैं...

Anupamaa Rupali Ganguly Fans Slammed by Step Daughter: रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने उन्हें लेकर कई दावे किये। यहां तक कि रुपाली गांगुली के बेटे पर भी कमेंट किया। वहीं जब रुपाली गांगुली के फैंस ने उन्हें ट्रोल किया तो ईशा वर्मा ने उन्हें भी लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Anupamaa Rupali Ganguly Fans Slammed by Step Daughter: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। रुपाली गांगुली इन दिनों विवादों से घिरी हुई हैं। दरअसल, उनकी सौतेली बेटी ने रुपाली गांगुली पर घर तोड़ने का आरोप लगाया है। सौतेली बेटी ईशा वर्मा का कहना है कि रुपाली गांगुली 'अनुपमा' में जितनी उसूलों वाली बनती हैं, असल जिंदगी में वह उससे बिल्कुल अलग हैं। ईशा वर्मा ने आरोप लगाया था कि रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का सालों तक अश्विन के वर्मा संग अफेयर रहा था और वह अमेरिका में उनके घर जाकर रहती थीं। हालांकि रुपाली गांगुली के इस विवाद में उनके फैंस सपोर्ट में आए, साथ ही ईशा वर्मा के लिए बुरा-भला कहा। लेकिन इसपर ईशा वर्मा भी शांत नहीं बैठीं।

रुपाली गांगुली के फैंस पर भड़की ईशा वर्मा

End of Feed