टीवी मसाला

Anupamaa: सौतेली बेटी के इल्जामों को ठेंगा दिखाकर मौज-मस्ती कर रही हैं रूपाली गांगुली, सेट से शेयर की झलक

Rupali Ganguly Having Fun on Anupamaa Set: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में नजर आ रही रूपाली गांगुली ने सेट से जुड़ी कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। सौतेली बेटी द्वारा लगाए गए इल्जामों के बीच एक्ट्रेस को सेट पर मौज मस्ती करते हुए देखा गया, इस रिपोर्ट में देखिए झलक।

Image

Rupali Ganguly Having Fun on Anupamaa Set Amid Step Daughter Controversy

Rupali Ganguly Having Fun on Anupamaa Set: राजन शाही का सीरियल अनुपमा से जुड़ी खबरें और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। सेट की कई अनदेखी तस्वीरों को लोगों द्वारा खूब प्यार भी मिलता है। सीरियल में अनुपमा का किरदार निभा रहीं रूपाली गांगुली इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस कि सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने घर तोड़ने और धमकी देने का आरोप लगाया है। इस बीच रूपाली ने अपने इंस्टाग्राम पर सेट से जुड़ी वीडियो शेयर की हैं जिसमें वह अपने को एक्टर संग मस्ती कर रही हैं।

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा (Anupamaa) के सेट पर रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) समेत अन्य कलाकार डांस और मस्ती करते हुए नजर आए। अल्पना बुच जो कहानी में बा का किरदार निभा रही हैं वो भी रूपाली संग मस्ती करते हुए नहीं थकीं। सेट से एक और तस्वीर सामने आई जिसमें रूपाली आध्या और प्रेम के कान पकड़े हुई हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। अनुपमा की टीआरपी भी लीप के बाद कुछ खास कमाल दिखा नहीं पा रही है। कहानी में आज देखने को मिलेगा कि अनुपमा प्रेम को घर से बाहर निकाल देगी।

बता दें कुछ दिन पहले एक्ट्रेस के पति अश्विन की बेटियों ने रूपाली गण गांगुली पर मां को धमकी देना और बच्चों को पिता से दूर करने का आरोप भी लगाया। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने पूरे मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। सौतेली बेटी ईशान ने यह भी दावा किया है कि रूपाली शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article