Anupamaa: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के बीच शुरू हुई कोल्ड वॉर, शूटिंग करने में हैं असहज?

Rupali-Gaurav Uncomfortable Shooting Together: सलिल के इस ट्वीट ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। उस ट्वीट के माध्यम से उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि लोकप्रिय शो 'अनुपमा' (Anupamaa) में नजर आ रहे रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के बीच कुछ भी ठीक नहीं है।

Rupali-Gaurav Uncomfortable Shooting Together: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और एक्टर गौरव खन्ना को लोकप्रिय शो 'अनुपमा' (Anupamaa) से दर्शकों के बीच एक नई पहचान मिली है। छोटे परदे पर दोनों की इस जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। शो में अनुज-अनुपमा की केमिस्ट्री और कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया है। एक तरफ जहां लोगो को अनुज-अनुपमा ऑन स्क्रीन बॉन्ड पसंद आ रहा है, वहीं दूसरी ओर सामने आई कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के बीच अनबन शुरू हुई है और दोनों को साथ में शूटिंग करने में दिक्कत हो रही है।

Rupali Ganguly and Gaurav Khanna

सलिल सैंड को लगता है कि रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के बीच कुछ भी ठीक नहीं और दोनों साथ में शूटिंग करने में असहज हैं। यह स्क्रीन पर भी दिखाई देता है। उन्होंने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह एकदम स्पष्ट है कि रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना दोनों को एक साथ शूटिंग करने में दिक्कत हो रही है!! बॉस कैमरा कभी झूठ नहीं बोल सकता!! अब इससे जायद बोला तो गॉसिप वाला सीन होगा!! अच्छा है चुप रही!! #अनुपमा माता की जय हो!!'

सलिल के इस ट्वीट के बाद फैन्स के भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक रुपाली और गौरव के बीच शुरू हुई कोल्ड वॉर पर कोई बयान जारी नहीं किया है। बता दें यह काफी महीनों से लगातार टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर रहा है। शो में सुधांशु पांडे वनराज शाह की भूमिका में हैं।

End Article
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़...

End of Feed