अनुपमा में होगी इस 'बिग बॉस 17' कंटेस्टेंट की एंट्री, मुंबई में राही की माँ को देगी सहारा?

Anupama New Entry: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है कि कहानी में एक नया किरदार जुडने वाला है। जी हाँ, अनुपमा की जिंदगी में एक नए इंसान की एंट्री होगी जो उसकी जिंदगी को पूरे तरीके से बदलकर रख देगा। जानिए पूरी डिटेल्स इस रिपोर्ट में।

Anupama New Entry: टीवी दुनिया का धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' बीते पाँच सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। साल 2020 में शुरू ये सीरियल घर-घर औरतों के बीच काफी मशहूर है। इस शो की कहानी ने कई महिलाओं को जिंदगी में खुद के पैरों पर खड़े होने की प्रेरणा तक दी है। सीरियल की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों पर जादू चलाया जो आज भी पाँच साल बाद कायम है। बीते कुछ समय से सीरियल 'अनुपमा' में कलाकारों का आना-जाना तो लगा ही हुआ है। अब खबर सामने आई है कि इस सीरियल में एक और मशहूर एक्ट्रेस नजर आएंगी, जानिए नाम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Anupama New Entry

Image Source: Instagram

स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) के सेट से खबर सामने आई है कि मेकर्स एक नई एक्ट्रेस को कहानी में जोड़ रहे हैं। ये और कोई नहीं बल्कि एक्ट्रेस रिंकू धवन है जो कई टीवी सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। रिंकू धवन (Rinku Dhawan) शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का हिस्सा रह चुकी हैं। जनता ने रिंकू को आखिरी बार कलर्स टीवी के सीरियल 'मेघा बरसेंगे' में देखा था जो एक नेगटिव किरदार था। अब खबर है कि रिंकू सीरियल 'अनुपमा' में रूपाली गांगुली संग स्क्रीन शेयर करेंगी लेकिन उनका पॉजिटिव किरदार होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू मुंबई में अनुपमा को करियर में आगे बढ़ने के लिए सहारा देगी। अभी तक रिंकू के किरदार से जुड़ी कोई भी बड़ी अपडेट सामने नहीं आई है। रिंकू धवन की एंट्री कब और कहानी के किस मोड पर होगी जनता जानने के लिए काफी उत्सुक है।

End of Feed