This Actor To Make Entry In Anupamaa As Vanraj: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' टीआरपी में भी हमेशा टॉप पर रहता है। लेकिन बीते कुछ सप्ताह से 'अनुपमा' को लगातार 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से मात मिल रही है। हालांकि इसे नंबर 1 पर लाने के लिए मेकर्स ने भी कमर कस ली है। 'अनुपमा' को लेकर ये तक खबर आ रही है कि जल्द ही सीरियल में पुराने किरदार की भी वापसी हो सकती है, जो 'अनुपमा' (Anupamaa) की कहानी को दिलचस्प मोड़ दे सकता है। वह किरदार कोई और नहीं बल्कि वनराज का है। हालांकि इस बार सुधांशु पांडे नहीं बल्कि टीवी के एक पॉपुलर स्टार का नाम वनराज के लिए सामने आ रहा है।
फोटो क्रेडिट- सुधांशु पांडे इंस्टाग्राम
यह भी पढ़ें: Anupamaa: अनुज ने अपने सामने फिर कराई राही-प्रेम की शादी, बेटी के हाथ में दामाद का हाथ देकर निभाया फर्ज
आई डब्ल्यूएम बज्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, 'कसौटी जिंदगी की' एक्टर रोनित रॉय बतौर वनराज 'अनुपमा' (Anupamaa) में कदम रख सकते हैं। उनसे जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है, "अनुपमा' के वनराज शाह के किरदार के लिए रोनित रॉय की चर्चा मेकर्स संग चल रही है। लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।" बता दें कि मामले को लेकर मीडिया ने रोनित रॉय से भी जुड़ने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने इन खबरों को दरकिनार कर दिया और कहा, "ये सही नहीं है।" बता दें कि रोनित रॉय का नाम पहले भी 'अनुपमा' से जुड़ चुका है।
'अनुपमा' में आने वाला है ये महाट्विस्ट
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में कई दिलचस्प ट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि राही परी के साथ पंडित मनोहर से डांस सीखने के लिए मुंबई आएगी। लेकिन वहां एक बार फिर से उसका सामना अपनी मां अनुपमा से होगा। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ये मुलाकात उन्हें किस भंवर में लेकर जाएगी।
