टीवी मसाला

शादीशुदा होकर भी दीपिका कक्कड़ ने लगाया था शोएब इब्राहिम संग दिल, रुहान के लिए पहली औलाद को किया दरकिनार?

Dipika Kakar First Marriage: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ के लिए सुर्खियों में रहती हैं। आज टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में हम जानेंगे दीपिका की पहली शादी के बारें में। साथ ही उठाएंगे दीपिका पर लगे अपनी पहली बच्चे छोड़ने के इल्जाम से पर्दा।

Image

Image Source: Dipika Kakar Instagram

Dipika Kakar First Marriage: टीवी दुनिया में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के चलते घर घर में पहचान बना चुकीं दीपिका कक्कड़ को कौन नहीं जानता। साल 2009 में दीपिका ने सीरियल 'नीर भरे तेरे नैना' में लक्ष्मी का किरदार निभाकर टीवी दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद शोहरत दीपिका को सीरियल 'ससुराल सिमर का' से मिली। सीरियल में सिमर भारद्वाज ने दीपिका की रातों रात दुनिया बदल दी। दीपिका की बेशक प्रोफेशनल लाइफ काफी अच्छी रही लेकिन पर्सनल में उनको दर्द ही मिला। दीपिका की पहली शादी से जुड़ी बातों को आज हम अपनी इस रिपोर्ट में बताएंगे। साथ ही इस सवाल का जवाब भी मिलेगा कि क्या एक्ट्रेस की रुहान से पहली कोई बेटी है?

Dipika Kakar First Husband Raunak Samson

Image Source: Pinterest

कौन है दीपिका कक्कड़ का पहला पति?

साल 2011 में दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने रौनक सैमसन (Raunak Samson) नाम के शख्स संग सात फेरे लिए थे। पेशे से रौनक एक पायलेट हैं। दोनों की शादीशुदा जिंदगी काफी अच्छी चल रही थी कि देखते देखते सब पानी में बह गया। रुमर्स उड़े थे कि दीपिका कक्कड़ को सीरियल 'ससुराल सिमर का' (Sasural Simar Ka) के को-एक्टर शोएब इब्राहिम संग प्यार हो गया था। दोनों की नजदीकियों ने रौनक का दिल छलनी कर दिया था। इसी कारण दीपिका और रौनक ने साल 2015 में अलग होने का फैलसा लिया। हालांकि बाद में दीपिका ने खुलासा किया कि आपसी मदभेतों के कारण एक्ट्रेस ने पहले पति से अलग होने का फैसला लिया था।

Dipika Kakar Shoaib Ibrahim

Dipika Kakar Shoaib Ibrahim

क्या दीपिका कक्कड़ की है एक बेटी?

रौनक संग तलाक के बाद दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने एक दूजे को डेट करना शुरू किया। पहले इस कपल ने दोस्ती को प्यार और प्यार को शादी में बदला। साल 2018 में शोएब और दीपिका का निकाह हुआ। बता दें दीपिका ने शादी से पहले अपना मजहब हिन्दू से इस्लाम में बदल लिया था। दीपिका ने शादी के 5 साल बाद बेटे रुहान को जन्म दिया था। उस वक्त ऐसी खबरें उड़ने लगी कि दीपिका ने पहले पति रौनक संग हुई बेटी को छोड़ दिया। ऐसे रुमर्स सुनकर दीपिका टूट गईं और अपने यूट्यूब चैनल पर सामने आकार सफाई दी। दीपिका ने खुलासा किया कि पहली शादी से उनकी कोई बेटी नहीं है। मैं काफी हैरान हूँ कि लोग एक मां के उपर ऐसे लांछन लगा सकते हैं।

दीपिका कक्कड़ को हुआ लिवर कैंसर

Dipika Kakar Liver Cancer

Image Source: Dipika Kakar Instagram

साल 2025 कि शुरुआत में दीपिका कक्कड़ ने सेकेंड स्टेज लिवर कैंसर का खुलासा किया। जून महीने में एक्ट्रेस के लिवर से सर्जरी कर ट्यूमर निकाला गया। अब भी दीपिका का इलाज जारी है। फैंस और टीवी सेलेब्स दुआ मांग रहे हैं कि दीपिका जल्द से जल्द ठीक हो जाए। बता दें दीपिका ने बेटे रुहान के जन्म से पहले ही टीवी दुनिया से दूरी बना ली थी। फैंस के पूछने पर उन्होंने बताया कि अभी वो एक्टिंग नहीं बल्कि बेटे रुहान की परवरिश पर ध्यान लगाना चाहती हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article