Anupamaa: जलन के चक्कर में निधी शाह के सीन कटवा देती थीं रुपाली गांगुली! बातों-बातों में एक्ट्रेस ने खोली पोल

Anupamaa Nidhi Shah Scenes Cut Due To Rupali Ganguly: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। अनुपमा में लीप आने से पहले कई सितारों ने शो को अलविदा कह दिया, जिसमें निधी शाह भी शामिल हैं। अब उन्होंने भी रुपाली गांगुली को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Anupamaa Nidhi Shah Scenes Cut Due To Rupali Ganguly: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' ने टीआरपी लिस्ट में तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं, जिससे इसकी टीआरपी रेटिंग दोगुनी हो सके। लेकिन कुछ ही दिनों पहले 'अनुपमा' में 15 साल का लीप आया, जिसके कारण कई सितारों को शो को अलविदा भी कहना पड़ा। निशी सक्सेना से लेकर गौरव शर्मा तक ने 'अनुपमा' को लीप से पहले बाय-बाय कह दिया। वहीं शो की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पर ये तक इल्जाम लगा कि ज्यादातर सितारे उन्हीं के कारण 'अनुपमा' (Anupamaa) को छोड़ रहे हैं। लेकिन अब इस मामले पर खुद निधी शाह (Nidhi Shah) ने भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बातों-बातों में ये तक कह दिया कि 'अनुपमा' से उनके सीन काटे जाते थे।

'अनुपमा' को लेकर निधी शाह ने खोली पोल

End of Feed