टीवी मसाला

Anupamaa के सेट पर Shivam Khajuria ने धूमधाम से मनाया अपना जन्मदिन, राजन शाही भी दिखे ताली बजाते

Shivam Khajuria Celebrates Birthday On Anupamaa Sets: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का शो अनुपमा पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब आज सेट से कुछ तस्वीरें सामने आ रही है जिसमें शिवम खजूरिया सेट पर धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं।

Image

Shivam Khajuria Celebrates Birthday On Anupamaa Sets

Shivam Khajuria Celebrates Birthday On Anupamaa Sets: राजन शाही का शो अनुपमा पिछले कुछ समय से चर्चा में बना हुआ है। अभी हाल ही में सीरियल में 15 साल का लीप आया है, जिसके बाद शो की कहानी और किरदार दोनों पूरे तरीके से बदल गए हैं। दर्शकों को रूपाली गांगुली उर्फ अनुपमा संग शिवम खजूरिया की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। इस बीच सेट से आज कुछ तस्वीरें सामने आ रही है जिसमें देखा जा सकता है कि शिवम खजूरिया (Shivam Khajuria) ने अनुपमा (Anupamaa) के सेट पर धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

अनुपमा (Anupamaa) में 15 साल के लीप के बाद शिवम खजूरिया ने एंट्री मारी है। अब आज सेट से सामने आ रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शिवम खजूरिया ने धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया है। नए कलाकर के जन्मदिन को खास बनाने के लिए रूपाली गांगुली समेत कई स्टार्स इकट्ठे हुए। इसी के साथ शिवम खजूरिया के जन्मदिन के लिए डायरेक्टर राजन शाही भी आए और सभी ने एक साथ तस्वीरें भी कल्कि कराईं।

अनुपमा के वर्तमान ट्रैक की बात करें तो 15 साल बाद आध्या उर्फ राही घर वापिस लौट आई है। लेकिन शाह हाउस में कोई भी उसे पसंद नहीं करता है। आध्या भी जैसे ही घर आती है उसे पूरा अतीत याद आ जाता है। वो मन ही मन फैसला लेती हैं कि वो इस घर में नहीं रहेगी और सबकी इतना परेशान करेगी की वो खुद उन्हें घर से बाहर निकाल देंगे।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article