टीवी मसाला

Bigg Boss 18: सलमान खान ने सबके सामने याद किये जेल में बिताए दिन, बोले- मैं लंबे समय के लिए गया था...

Bigg Boss 18 Salman Khan Remembers Jail Days: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो में बीती रात सलमान खान ने अपने जेल के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि वह जेल जा चुके हैं और लंबे समय के लिए गए थे।

Image

'बिग बॉस 18' में सलमान खान ने याद किये जेल के दिन

Bigg Boss 18 Salman Khan Remembers Jail Days: टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' दर्शकों के दिलों पर कब्जा करने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहा है। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी "बिग बॉस 18' टीआरपी लिस्ट में ऊपर नहीं उठ पा रहा है। यहां तक कि टॉप 10 में भी 'बिग बॉस 18' को जगह नहीं मिली है। सलमान खान का ये शो इन दिनों राशन के साथ-साथ जेल टास्क के कारण भी काफी सुर्खियों में बना हुआ है। बीती रात जेल को लेकर सलमान खान (Salman Khan) ने भी 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में 'वीकेंड का वार' पर बातचीत की। यहां तक कि उन्होंने अपना भी जिक्र किया कि वह कितने वक्त तक जेल में रहकर आए थे।

दरअसल, 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में सलमान खान (Salman Khan) ने रजत दलाल से जेल के बारे में पूछताछ की। उन्होंने रजत दलाल से सवाल किया कि क्या तुम कभी भी जेल में गए हो। इसपर रजत दलाल ने बताया कि वह गए तो थे, लेकिन बहुत कम वक्त के लिए। रजत की बातें सुनकर सलमान खान ने जवाब दिया, "मैं भी गया हूं, बहुत बार लेकिन टुकड़ों-टुकड़ों में। लेकिन हां, लंबे समय के लिए।" बता दें कि सलमान खान को कई बार जेल जाना पड़ा था, जिसमें काले हिरण का शिकार से लेकर हिट एंड रन केस तक शामिल है।

सलमान खान पर मंडरा रहा है खतरा!

बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी सुरक्षा को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी और बढ़ा दी गई है। वहीं कुछ दिनों पहले एक शख्स ने सलमान खान से 5 करोड़ की फिरौती मांगी थी। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article