टीवी मसाला

C.I.D 2 Promo: अभिजीत-दया के रिश्ते में आई दरार,एसीपी जोड़ पाएंगे दो दोस्तों को इस बार, प्रोमो देख उत्साहित हुए फैंस

C.I.D 2 Promo: प्रोमो में देखा जा सकता है कि सीआईडी के दो सीनियर सदस्य अभिजीत और दया एक दूसरे के आमने -सामने खड़े हैं। पहाड़ की चोटी पर दोनों खड़े हैं और आस-पास खतरनाक मंजर है ।

Image

C.I.D 2 Promo

C.I.D 2 Promo: टीवी का सबसे पॉपुलर क्राइम शो सीआईडी लंबे समय बाद अपने दूसरे सीजन के साथ सोनी टीवी पर लौट रहा है। सीआईडी जो बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब मजेदार लगता है अब अपने दूसरे सीजन के साथ जल्द ही लौट रहा है। हाल ही में चैनल ने शो का प्रोमो शेयर किया है जिसे देखकर फैंस भी हैरान हो गए हैं। दरअसल पहले ही प्रोमो में मुख्य किरदारों के बीच झड़गा दिखाया जा रहा है।

प्रोमो में देखा जा सकता है कि सीआईडी के दो सीनियर सदस्य अभिजीत और दया एक दूसरे के आमने -सामने खड़े हैं। पहाड़ की चोटी पर दोनों खड़े हैं और आस-पास खतरनाक मंजर है । हैरान करने वाली बात ये है कि अभिजीत दया की तरफ बंदूक ताने हुए हैं, तभी दया कहता है अभिजीत चलाओ गोली , तभी अभिजीत गोली चला देता है और दया खाई में गिर जाता है। ये देखकर एसीपी प्रद्युम्न हैरान हो जाता है। प्रोमो में आवाज सुनाई दे रही है कि जो लोग हमेशा देश के लिए लड़े हैं वहीं एक-दूसरे के आमने सामने खड़े हैं, इनकी कहानी अभी बाकि है जिनका बस नाम ही काफी है।

बता दें कि करीब 6 साल बाद टीवी पर सीआईडी की वापसी हो रही है। इस शो ने 15 साल तक टीवी पर राज किया था। इसके रिपिट शो ने भी खूब टीआरपी बटोरी थी। जिस वजह से फैंस इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं सीआईडी 2 में पुराने किरदार ही नजर आने वाले हैं। जिसमें शिवम सत्यम, दयानंद शेट्टी, आदित्य श्रीवास्तव शामिल हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article