Muskan Bamne Missing From Rupali Ganguly Anupamaa: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली का धमाकेदार शो 'अनुपमा' (Anupamaa) इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। 'अनुपमा' की टीआरपी रेटिंग में अचानक ही गिरावट देखने को मिली है, जिसने फैंस का पारा सातवें आसमान पर चढ़ा दिया है। वहीं 'अनुपमा' के करंट ट्रैक से मुस्कान बामने (Muskan Bamne) यानी पाखी भी अचानक गायब हो गई है, जिसे लेकर अटकलें लग रही हैं कि एक्ट्रेस ने रातों-रात शो को अलविदा कह दिया है।
यह भी पढ़ें: Priyanka Chahar Choudhary को दुल्हनिया बनाने के लिए तैयार हैं अंकित गुप्ता, बोले- इससे अच्छा क्या हो सकता है
'अनुपमा' (Anupamaa) में अभी तक देखने को मिला कि रक्षाबंधन के जश्न के बीच पाखी अचानक गायब हो गई। वहीं शो में अब आगे दिखाया जाएगा कि पुलिस को एक लड़की की बॉडी मिलती है, जिसकी शिनाख्त के लिए अनुपमा और अनुज को बुलाया जाता है। वहां जाकर उन्हें पता चलता है कि लड़की की पहचान पाखी से मिल रही है। 'अनुपमा' के इस ट्रैक को देखते ही कयास लगने लगे कि मुस्कान बामने अचानक शो छोड़ दिया। ऐसे में कई फैंस ने 'अनुपमा' की पाखी से शो में वापिस लौटने की मिन्नतें भी की।
दरअसल, मुस्कान बामने (Muskan Bamne) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने छोटे भाई के साथ खेलती नजर आईं। लेकिन उनके इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "मुस्कान मैम आप प्लीज शो से बाहर मत होना।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "पाखी प्लीज शो में वापिस आ जाओ।" मुस्कान बामने को बुलाने वाले यहीं नहीं रुके। एक यूजर ने अनुपमा का हवाला देते हुए लिखा, "पाखी सब आपको ढूंढ रहे हैं और आप यहां पर वीडियो बना रहे हो। अनुपमा तो बेहोश ही हो गई थी।"
