Anupamaa Makers To Introduce 10 to 15 Years Leap: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली का 'अनुपमा' टीआरपी लिस्ट में भी तूफान मचा रहा है। साथ ही सीरियल के ट्विस्ट और टर्न्स लगातार फैंस की एक्साइटमेंट को भी बनाए हुए हैं। 'अनुपमा' (Anupamaa) में अभी तक दिखाया गया कि शाह परिवार के सड़क पर आने के बाद अनुपमा उन्हें आशा भवन में सहारा देती है। वहीं दूसरी ओर वो पाखी और तोषू को भी सबक सिखाती है। लेकिन अब 'अनुपमा' को लेकर खबर आ रही है कि इसकी टीआरपी को सातवें आसमान पर पहुंचाने के लिए मेकर्स एक बार फिर से लीप लेकर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Anupamaa को हिट बनाने के चक्कर में Rupali Ganguly को करनी पड़ी 20 घंटे की शिफ्ट, काम के चक्कर में ऐसी हुई हालत
'अनुपमा' (Anupamaa) के लिए बताया जा रहा है कि इस बार लीप 6 महीने या 5 साल का नहीं बल्कि सीधा 10 से 15 साल का आएगा। खबरों की मानें तो 'अनुपमा' में इस लीप के आने के बाद न केवल स्टार कास्ट पूरी तरह से बदल जाएगी, बल्कि इसकी कहानी में भी बदलाव होगा। जनरेशन लीप के चक्कर में 'अनुपमा' से एक या दो नहीं बल्कि 6 से 7 सितारों को बाहर निकाला जा सकता है, जिसमें निधी शाह, गौरव शर्मा, एकता सरैया, अरविंद वैद्य, अल्पना बुच, नीशी सक्सेना और कुंवर अमर जैसे सितारे शामिल हैं।
'अनुपमा' में बने रहेंगे रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'अनुपमा' (Anupamaa) में जनरेशन लीप के बाद भले ही कई सितारों का शो से सफाया हो जाएगा। लेकिन रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना आगे भी शो में बने रहेंगे। हालांकि लीप की बात पर अभी आधिकारिक तौर से कुछ नहीं कहा जा सकता है।
