YRKKH Spoiler 23 September: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान की शादी में हर दिन कोई ना कोई नए मोड़ आ रहे हैं। सिर्फ यही नहीं रुही इस शादी को रोकने के लिए एड़ी छोटी का जोर लगा रही है। जहां के तरह विद्या ने इस शादी में शामिल होने से मना कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ अन्य पोद्दार खानदान के लोग अरमान की बारात लेकर गोएनक निवास पहुँच गए हैं। सीरियल में कल देखने को मिला था की रुही के प्यार की परीक्षा लेते हुए अरमान उसे चट्टान से जान देने को कहता है लेकिन वह ऐसा करने में नाकामयाब होती है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में शुरुआत में देखने को मिलेगा कि रुही को लेकर अरमान गाड़ी में बैठ जाएगा और उसे तेज चलाने लगेगा, यह देख रुही उसे गाड़ी धीरे चलाने को कहेगी। अरमान रुही को बताएगा की वह गाड़ी का एक्सीडेंट कर देगा ताकि हम एक हो जाएं, यह देख रुही गाड़ी का दरवाजा खोलकर कूद जाएगी। वहीं दूसरी तरफ अरमान का बुरी तरीके से एक्सीडेंट हो जाएगा तभी उस मौके पर अभिरा वहाँ आ पहुँच जाएगी। अभिरा को देख अरमान उससे प्यार का इजहार करेगा सिर्फ यही नहीं वह बताएगा यह सब रुही की वजह से हुआ है।
आगे देखने को मिलेगा कि अरमान और अभिरा मुश्किलों के बाद सात फेरे लेंगे। हालांकि इन सब से पहले मनीष रोहित के आगे बताएगा की रुही उससे प्यार करने का झूठा नाटक कर रही है और चाची सा भी रुही के कई राज खोलेगी। यह सुन रुही के लिए पहले रोहित पोद्दार खानदान से लड़ेगा लेकिन बाद में उसका दिल टूट जाएगा। समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल में अब अभिरा का ग्रहप्रवेश किया जाएगा जिसे देख रुही के दिल पर सांप लोटेंगे।
