स Fans Reaction on Bigg Boss 18 Promo Salman Khan Swag Wins Heart: कलर्स के धमाकेदार और विवादित शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने का पूरा प्लान बना लिया है। 'बिग बॉस' का सीजन 18 छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। खास बात तो यह है कि शो से जुड़ा प्रोमो भी रिलीज हो गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इसे अब तक का बेस्ट प्रोमो तो बताया ही, साथ ही 'बिग बॉस 18' के वीएफएक्स की भी तारीफ की।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडिटयो में सलमान खान कहते नजर आए कि इस बार बिग बॉस की ये आंख इस बार कंटेस्टेंट्स का भविष्य देखेगी। सलमान खान ने बताया कि बिग बॉस की आंख कंटेस्टेंट्स की नीयत भी परखेगी। वह शो के प्रोमो में कहते नजर आए, "होगा विज्ञान का प्रलय, खुलेगी स्वयं काल की आग। ये देखेगी हर साजिश जो कल बिखरेगी, ये जानेगी हर नीयत जो कल बिगड़ेगी। इस साल बिग बॉस जानेंगे कंटेस्टेंट्स का फ्यूचर।" 'बिग बॉस 18' के प्रोमो वीडियो को लेकर अब फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "ये सीजन बेस्ट होने वाला है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या प्रोमो है यार, ये सीजन ब्लॉकबस्टर जाएगा।" तीसरे यूजर ने लिखा, "सलमान खान के बगैर बिग बॉस 'बिग बॉस' नहीं है।" चौथे यूजर ने लिखा, "सलमान खान यहां फुल बॉस वाली वाइब दे रहे हैं।" एक यूजर ने तो 'बिग बॉस 18' के वीएफएक्स की भी तैयारी की। यूजर ने लिखा, "इसका वीएफएक्स तो 'आदिपुरुष' से भी बेहतर है।"
